home page

मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना, जाने मौसम पूर्वानुमान

देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव होने के आसार है, नए सिस्टम के एक्टिव होने से अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। जबकि हिमालय क्षेत्र में बारिश एवं बर्फबारी होने के आसार बन रहे है। 
 | 
weather
8 फरवरी को देश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में एक नए सिस्टम का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिससे मौसम में बदलाव होंगे। वही पर राजस्थान राज्य में आगामी 24 घंटो के दौरान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अलग अलग हिस्सों में हल्की बारिश एवं बादल छाए रह सकते है। पिछले 24 घंटो के दौरान देश के जम्मू कश्मीर क्षेत्र में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हुई है। जबकि अन्य हिस्सों में धीरे धीरे तापमान में इजाफा हो रहा है। ठण्ड का मौसम लगभग खत्म होने को है। गुजरात एवं मध्य प्रदेश के दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

वही पर राजस्थान राज्य के चितोड़गढ़ क्षेत्र में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री जो की राज्य में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ है। जबकि श्री गंगानगर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सुबह के समय 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। राजस्थान राज्य में अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क देखने को मिला है लेकिन 4 फरवरी के दौरान कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया हो सकती है। नए सिस्टम का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद मौसम के शुष्क रहने के आसार है, अच्छी धुप दिनभर निकलेगी, जिससे तापमान में इजाफा होने की संभावना बन रही है। 

देश के अलग अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 

आज सुबह के समय राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज हुआ है। जबकि राजस्थान के सीकर में तापमान न्यूनतम 7.2 डिग्री एवं चूरू में तापमान न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज हुआ है। पिलानी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया है। हरियाणा के रोहतक में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री एवं उत्तर प्रदेश के अलीगढ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लेह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान आज - 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गिलगित क्षेत्र में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आगामी दिनों के दौरान बिहार राज्य में मौसम एकदम शुष्क रहने के आसार है, तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार के अधिकांश जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहा है। दिनभर अच्छी धुप खिली रही है। किसानो के लिए फ़िलहाल गेहू की फसल के लिए ये चिंता का विषय बन सकता है। धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी फ़िलहाल गेहू की फसल के लिए अच्छी नहीं है। 

4 फरवरी को पंजाब एवं हरियाणा में मौसम 

नए सिस्टम का प्रभाव पंजाब एवं हरियाणा राज्य के अलग अलग हिस्सों में हो सकता है। पंजाब के अमृतसर, गुरुदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर , रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला क्षेत्र में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बादल छाए रह सकते है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 5 से 7 फरवरी तक मौसम अच्छा रहेगा। 

वही पर हरियाणा राज्य के कैथल, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, हिसार एवं जींद क्षेत्र में मौसम में नए सिस्टम के प्रभाव से बदल सकता है। बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज हो सकती है। बाकी अन्य दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज भी फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, हिसार एवं जींद क्षेत्र में सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रही है। 

उत्तर प्रदेश राज्य के कुछ हिस्सों में 4 फरवरी के दौरान सहारनपुर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुज्जफरनगर, बरेली, पीलीभीत सहित अन्य हिस्सों में कोहरे की स्थिति बन सकती है। वही  5 फरवरी के दौरान प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकते है। बुलंदशहर, संभल, रामपुर, मुज्जफ्फरनगर, बिजनौर सहित अन्य कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते है। जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इन हिस्सों में होने के आसार है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग हिस्सों में 4 से 5 फरवरी के दौरान मौसम में बदलाव और हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। इसके बाद मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now