home page

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क, घने कोहरे की संभावना, जाने मौसम अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के साथ ही देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, जबकि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कुछ राज्यों में अलग अलग हिस्सों में कोहरे की संभावना है। पिछले 24 घंटो के दौरान हिमालय के पश्चिमी हिस्सों में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज की गई है। जिसका असर भारत के उत्तरी राज्यों में ठण्ड के रूप में देखने को मिलेगा। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
 | 
weather update
Weather : देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क होने के साथ साथ अच्छी धूप अलग अलग हिस्सों में खिली रहने की संभावना है, पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण पिछले दो दिनों के दौरान राजस्थान समेत दिल्ली एवं अन्य राज्यों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हुई है। आगामी 48 घंटो के दौरान अलग अलग राज्यों में ठण्ड में बढ़ोतरी एवं घने कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, महराजगंज समेत अन्य जिलों में घने कोहरे की संभावना है। राजस्थान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी 48 घंटो के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार है। बारिश सम्बंधित गतिविधिया नहीं होंगी। 

वही पर पंजाब एवं हरियाणा राज्य में भी आगामी 29 जनवरी तक मौसम के साफ रहने की संभावना है।  पिछले 24 घंटो के दौरान हरियाणा एवं पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 24 जनवरी को 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि लुधियाना में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हरियाणा के करनाल में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 24 जनवरी को 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजस्थान में 24 जनवरी को अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 27 डिग्री एवं न्यूनतम सीकर में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

गणतंत्र दिवस पर नहीं होगी बारिश 

दिल्ली में कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। और इस दौरान मौसम अच्छा रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेसिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के तौर पर शिकरत करने वाले है। 26 जनवरी के दौरान सुबह के समय हल्का कोहरा एवं ठण्ड देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालाँकि ठंडी हवाओ के कारण लोगो को सुबह के समय थोड़ी परेशानी हो सकती है। सुबह के समय हवा की रफ़्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरे एवं कुछ हिस्सों में बादलो की आवाजाही दर्ज की जा सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी का दौर जारी है। इसके प्रभाव से ठण्ड में इजाफा होने की संभावना है। वही पर झारखण्ड राज्य में 25 से 30 जनवरी के दौरान सुबह के समय कुछ हिस्सों में कोहरे की संभावना है। बारिश की संभावना नहीं है। दिनभर अच्छी धुप खिली रह सकती है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now