कड़ाके की ठण्ड एवं शीतलहर का अलर्ट, नए पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना

राजस्थान में बारिश एवं शीतलहर की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया नए सिस्टम के प्रभाव के चलते दर्ज की जा सकती है। जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में फ़िलहाल कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। फतेपुर सिकरी, संगरिया सहित अन्य कुछ क्षेत्रों में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। आगामी 24 घंटो के दौरान कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर भी होने की संभावना है।
29 जनवरी के दौरान एवं 1 फरवरी से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले है। जिससे बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया तेज होंगी। इसका असर देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा।
यहाँ बारिश की संभावना
29 जनवरी से नए सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से हिमालय पश्चिमी क्षेत्र, सिक्किम, आसाम , अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, 30 जनवरी के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों, केरल, तमिलनाडु क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। जबकि पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में कोहरे की स्थिति बन सकती है।
आज शुष्क रहेगा मौसम
देश के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने के आसार है। हरियाणा राजस्थान, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मौसम शुष्क एवं अच्छी धुप खिली रहने की संभावना है। 29 जनवरी से मौसम में बदलाव शुरू होंगे। आज सुबह के समय अलग अलग स्थानों पर कोहरे एवं कुछ हिस्सों में ठंडी हवाओ का प्रभाव देखने को मिलेगा। खासकर राजस्थान राज्य के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज मौसम शुष्क एवं तेज धुप का आनंद लोग ले सकेंगे। हालाँकि सुबह के समय धुंध परेशान कर सकती है। थोड़ी ठण्ड भी सुबह के समय में महसूस होगी।