home page

पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, जाने मौसम पूर्वानुमान

राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी है। जिससे अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो रही है। जबकि हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा रही है। 
 | 
weather update
नए सिस्टम का असर देश के अलग अलग राज्यों में हो रहा है। राजस्थान राज्य में नए सिस्टम के कारण अलग अलग संभाग में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। राजस्थान के पाली, अजमेर, अलवर, भरतपुर, टोंक, धौलपुर, दौसा, झुंझनू,, नागौर, सीकर, भरतरपुर, जयपुर सहित अन्य कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश होने के आसार है। जबकि 3 फरवरी के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा था लेकिन बादल छाए रहे थे। दूसरी तरह हिमालय के पश्चिमी हिस्सों एवं भारत के उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में 5 फरवरी तक सिस्टम के प्रभाव के कारण बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 

पश्चिमी विक्षोभ के  प्रभाव देश से अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पारा 3 से 4 डिग्री तक निचे गिर सकता है। वही पर मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थानी दिल्ली में भी 4 से 5 फरवरी के दौरान तेज हवाओ के साथ कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। आगामी दो दिनों के दौरान धुप निकलने की संभावना काफी कम है। 

बारिश की गतिविधिया शुरू 

5 से 7 फरवरी के दौरान हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, गुजरात, सहित अन्य कुछ राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो सकती है। जबकि 4 फरवरी के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों, राजस्थान सीमा से सटे हरियाणा के कुछ हिस्सों एवं पंजाब राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की हल्की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। बिहार राज्य के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की सिथति बन सकती है। इसमें सुपौल, अररिया, मधुबनी, किसनगंज सहित अन्य कुछ हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 

हरियाणा राज्य के फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र सहित अन्य कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है जबकि पंजाब राज्य के संगरूर, पटियाला, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, कपूरथला सहित अन्य कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now