8वें वेतन आयोग में नई मांग

केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। मांग है कि कर्मचारियों को नौकरी के दौरान नियमित अंतराल पर वित्तीय लाभ दिए जाएं।

क्या है नया प्रस्ताव?

NC-JCM स्टाफ साइड ने सुझाव दिया है कि 30 साल की सेवा अवधि में कर्मचारियों को कुल 5 सुनिश्चित वित्तीय अपग्रेडेशन मिलें, ताकि करियर ग्रोथ बेहतर हो सके।

Image Source: CANVA

हर 6 साल में मिलेगा लाभ

प्रस्ताव के मुताबिक कर्मचारियों को नियुक्ति की तारीख से हर 6 साल बाद वित्तीय अपग्रेडेशन दिया जाए। इससे लंबे समय तक एक ही पद पर रहने की समस्या कम हो सकती है।

Image Source: CANVA

कब-कब मिलेगा अपग्रेडेशन?

पहला – 6 वर्ष दूसरा – 12 वर्ष तीसरा – 18 वर्ष चौथा – 24 वर्ष पांचवां – 30 वर्ष यानी पूरी सेवा अवधि में पांच बार आर्थिक बढ़ोतरी का मौका।

Image Source: CANVA

क्यों उठी यह मांग?

कई विभागों में उच्च पदों की संख्या बेहद सीमित है। ऐसे में हजारों कर्मचारी पूरी नौकरी के दौरान अपेक्षित प्रमोशन नहीं पा पाते, जिससे निराशा बढ़ती है।

Image Source: CANVA

किन कर्मचारियों को होगा फायदा?

MTS, ड्राइवर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, स्टोरकीपर, टेलीफोन ऑपरेटर, ANM, फायर सर्विस और अन्य ग्रुप C व ग्रुप B कर्मचारियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।

Image Source: CANVA

MACP योजना पर उठे सवाल

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा MACP व्यवस्था पहले की ACP योजना जितनी फायदेमंद नहीं है। इसलिए समयबद्ध वित्तीय अपग्रेडेशन की नई व्यवस्था की मांग तेज हो रही है।

Image Source: CANVA

1 करोड़ से ज्यादा लोगों पर असर

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को प्रभावित कर सकती हैं। वेतन, पेंशन और करियर ग्रोथ से जुड़े फैसलों पर सभी की नजर है।

Image Source: CANVA