Yezdi Adventure 2025: लंबी राइड के लिए बनी ये बाइक, नए फीचर्स से होगी गेमचेंजर?

Published on:

Yezdi Adventure 2025
Follow Us

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Yezdi Adventure : मार्किट में जल्द ही एक और नई बाइक की एंट्री होने जा रही है। यज़्दी की तरफ से अपने नए बाइक मॉडल Yezdi Adventure को 15 मई को पेश किया जायेगा। जो की एक दमदार बाइक होने वाली है। जो लोग लम्बी बाइक राइडिंग या फिर पहाड़ी क्षेत्रों में राइडिंग के लिए जाते है। उनके लिए Yezdi Adventure बाइक एक बेहतरीन विकल्प के रूप में हो सकती है। ये बाइक मार्किट में आने वाली है। वही पर Royal Enfield Himalayan 450 पहले से ही मार्किट में मौजूद है। जो की काफी पॉवरफुल बाइक है , लेकिन जो लोग बजट में पॉवरफुल एडवेंचर बाइक चाहते है तो उनके लिए Yezdi Adventure बाइक अच्छा विकल्प है। आइये जानते है की कौन सी बाइक मार्किट में अपना दबदबा बना सकती है। कौन सी बाइक होगी ऐसी एडवेंचर का राजा।

Yazdi Adventure के खास फीचर

ये बाइक मार्किट में 15 मई 2025 को पेश होने वाली है। जिसमे कई ख़ास फीचर शामिल किये गए है। ये 334CC के सिंगल सिलेंडर के साथ लांच हो सकती है। इसका इंजन बाइक को 29.68 bhp की पावर देता है। और ये 29.84 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में कंपनी 6 मैन्युअल गियर ऑप्शन दे सकती है। हालाँकि इस बाइक में EFI सिस्टम होगा जो की बाइक की माइलेज को बेहतर बनाएगा। इस बाइक का लुक काफी दमदार होने वाला है। इसमें डबल क्रैडल फ्रेम, मोनोशॉक रियर सस्पेंस के साथ फ्रंट में टेलस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंस दिया जा सकता है। लम्बी ड्राइव के लिए इसमें 15.5 लीटर कैपसिटी का फ्यूल टैंक और USB चार्जिंग, डिजिटल कलस्टर दिया जा सकता है।

इस बाइक में डबल डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलने वाली है। जो की एबीएस के साथ होने वाली है। यानि की ब्रेक्स और स्पीड का बेहतरीन तालमेल इसमें देखने को मिलेगा। लेकिन आपको बता दे की अगर आप ये सोच रहे है की ये माइलेज 40 से 50 की दे तो अच्छा होगा तो आप गलत सोच रहे है। Yezdi Adventure एक हैवी बाइक है और ये 30kmpl तक की औसत एवरेज दे सकती है। हालाँकि जो हैवी बाइक्स होती है उनकी माइलेज आमतौर पर 25 से 30 के बिच में ही होती है। और जो व्यक्ति 2 से ढाई लाख रु खर्च कर रह है उसके लिए माइलेज मायने नहीं रखती है।

Yezdi Adventure की कीमत

फ़िलहाल कंपनी ने इस बाइक की आधिकारिक कीमत जारी नहीं की है लेकिन मीडिया खबरों एवं सोर्स के मुताबिक इसकी कीमत 2 लाख रु से 2 लाख 20 रु तक हो सकती है। यदि आप हिमालयन 450 लेने जायेंगे तो आपको 2 लाख 85 हजार के करीब खर्च करने पड़ सकते है लेकिन ये बाइक आप बजट में ले सकते है। Yezdi Adventure में आपको 3 से 4 अलग अलग कलर वेरिएंट भी मिल जाते है।