मौसम

आगामी 24 घंटो में मिलेगी गर्मी से राहत, अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

IMD Weather New Delhi: राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में भीषण गर्मी एवं लू का असर जारी है। लेकिन आगामी 24 घंटो के दौरान कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। क्योकि मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में नए सिस्टम के प्रभाव के कारण तेज हवाओ के साथ अंधड़ एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है । राजस्थान राज्य के बीकानेर, जैसलमेर वं जोधपुर संभाग एवं आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश एवं अंधड़ की गतिविधिया आज दर्ज की जा सकती है।

26 अप्रेल यानि की आज से बदलेगा बिहार का मौसम

आज बिहार राज्य के पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण क्षेत्र, सीतामढ़ी, मधबनी समेटर अन्य कई जिलों में तेज आंधी एक साथ अलग अलग हिस्सों में बारिश एवं वज्रपात की घटनाओ के होने की संभावना है। यहाँ पर येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम में बदलाव 29 अप्रेल तक जारी रहने की संभावना है। 27 अप्रेल के दौरान बिहार के उत्तर पश्चिमी एवं पूर्व मध्य बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। बारिश की प्रबल संभावना बन रही है।

उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर

प्रदेश में 27 अप्रेल तक कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क एवं लू का असर जारी रहने के आसार है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी 27 अप्रेल तक जारी रह सकती है। लेकिन पूर्वी हिस्सों में 27 अप्रेल को अलग अलग स्थानों पर तेज हवाओ के साथ बारिश की गतिविधिया शरू हो सकती है। प्रदेश में नए सिस्टम के प्रभाव से धीरे धीरे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

प्री मानसून की गतिविधिया शुरू होने से मिलेगी राहत

कुछ दिनों में प्री मानसून के कारण मौसम में बदलाव होने शुरू होंगे। जिसका असर सबसे पहले हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित आसपास के राज्य में देखने को मिलेंगे, तेज आंधी एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जाएँगी । हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में आज 26 अप्रेल के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है । इसके साथ पश्चिमी बंगाल, ओडिसा, झारखण्ड समेत अन्य कुछ राज्यों में प्री मानसून के कारण मौसम में बदलाव नजर आएंगे। जिससे भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button