हमारे बारे में
NFLSpice (nflspice.com) एक हिंदी कृषि वेबसाइट है जिसे हरियाणा का रहने वाला एक किसान परिवार चलाता है। कृषि से जुडी वेबसाइट को चलाने का हमारा मकसद सीधा है। हम चाहते हैं कि देश के हर एक गाँव-देहात के किसानों तक खेती की सही और भरोसेमंद जानकारी उनकी अपनी भाषा में पहुँचे और इसके लिए हम आसान हिंदी भाषा में हर एक जानकारी को अपडेट करते है ताकि किसानों को अच्छे से समझ में आ जाये।
हम कोई बड़ी मीडिया कंपनी नहीं हैं बल्कि गावं देहात में रहने वाले किसान हैं। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हमारा परिवार पीढ़ियों से खेती कर रहा है। जो जानकारी हम यहाँ देते हैं उसका ज़्यादातर हिस्सा हमारे अपने खेत के अनुभव से निकला है। यही वजह है कि हमारी बातें किताबी नहीं बल्कि पूरी तरह से ज़मीनी होती हैं।
हम कुछ जानकारी रिसर्च करके किताबों से या फिर इंटरनेट के माध्यम से भी आपके लिए एकत्रित करते है लेकिन उसको केवल आपको डिटेल में जानकारी देने के लिए किया जाता है जो की जरुरी होती है अन्यथा बाकि सब जानकारी हम अपने अनुभव से आप सभी को प्रदान करते है।
इसके अलावा कुछ जानकारी हम मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा जारी अपडेट से और कुछ जानकारी मंडियों की तरफ से जारी किये गए रोजाना के भाव से आपके लिए एकत्रित करते है लेकिन वो सब जानकारी कच्ची होती है इसलिए उसको एक प्रॉपर फॉर्मेट में ढालकर आपको देते है ताकि आप आसानी से उस जानकारी को समझ सके और अपने काम में ले सकें।
हमारी टीम
जैसा की हमने ऊपर भी बताया है की हमारी वेबसाइट को एक ही परिवार के सदस्य मिलकर चलाते हैं इसलिए परिवार के हर सदस्य की अपनी विशेषज्ञता है जिसके बारे में हम आपको निचे बता रहे है। आप परिवार के हर सदस्य के बारे में जानकारी यहाँ से ले सकते है और इसके अलावा और भी सदस्य परिवार में है जो की हमारी इस सम्पूर्ण जानकारी में हमारा सहयोग करते है लेकिन वेबसाइट पर ऑथर के रूप में दर्ज नहीं है।
विनोद यादव (संस्थापक एवं मुख्य लेखक) मैंने टेक्सटाइल विषय से बी-टेक की पढ़ाई की है। किसान परिवार से होने के कारण खेती और टेक्सटाइल दोनों में मेरी रुचि शुरू से रही है। मैं फसलों की जानकारी, उनकी देखरेख, उनमें लगने वाले रोग और उनकी रोकथाम, बुवाई, सिंचाई और कटाई जैसे विषयों पर लिखता हूँ। जो भी लिखता हूँ उसे पहले अपने या अपने इलाके के खेतों में देखा-परखा होता है।
अनिता देवी (सरकारी योजना विशेषज्ञ) अनिता ने कृषि विषय के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की है और इस समय परिवार की खेती में साथ देती हैं। इन्हें कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं की गहरी जानकारी है। कौन सी योजना में कैसे आवेदन करना है, उसका लाभ कैसे लेना है, क्या नियम और शर्तें होती हैं, और कौन-कौन किसान उसका लाभ ले सकते हैं, यह सब जानकारी अनिता अच्छी तरह देती हैं।
मनोज यादव (मौसम एवं मंडी भाव) मनोज ने बीबीए किया है और इस समय घर पर ही खेती का काम करते हैं। मंडी से जुड़े हमारे सभी काम मनोज ही देखते हैं, इसलिए मंडी भाव और मौसम की जानकारी वे बहुत बारीकी और सटीकता के साथ रखते हैं। इसी अनुभव के आधार पर वे मंडी भाव और मौसम से जुड़ी जानकारी हमारे पाठकों तक पहुँचाते हैं।
कविता यादव (पशुपालन) कविता घर पर खेती के कामों को देखने के साथ-साथ पशुपालन भी करती हैं। पशुओं का पालन, उनकी देखभाल और उनसे जुड़ी रोज़मर्रा की जानकारी का इन्हें व्यावहारिक अनुभव है। पशुपालन से जुड़ी जानकारी कविता के इसी अनुभव पर आधारित होती है।
हम क्या कवर करते हैं
हमारी वेबसाइट पर आपको कौन कौन से विषयों पर जानकारी मिलेगी इसके बारे में भी आपको बता देते है ताकि आपको किसी भी प्रकार का कन्फूजन ना रहे। देखिये हम क्या क्या जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करते है।
- फसलों की बुवाई, सिंचाई, कटाई और देखरेख
- फसलों में लगने वाले रोग और उनकी रोकथाम
- सरकारी योजनाएँ और उनमें आवेदन का तरीका
- मंडी भाव और मौसम से जुड़ी जानकारी
- पशुपालन और उससे जुड़ी सलाह
- कृषि यंत्र और नई तकनीक की जानकारी
हमारा वादा
कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेना सबसे जरुरी होता है क्योंकि हमे भी अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो अपने इलाके के कृषि कार्यालय में कृषि वैज्ञानिकों की सहायता लेते है और वहीं से हमें अपनी समस्याओं का समाधान मिलता है।
किसान भाइयों किसी भी सवाल, सुझाव या जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।