2 दिन बाद होंगे बड़े बदलाव, पड़ेगा आपकी जेब पर असर

देश में दो दिन बाद यानि की 1 जून 2025 से कई नियमो में बदलाव होने वाला है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर होने वाला है। इसमें फाइनेंसियल सुविधा से लेकर रसोई तक की चीजे शामिल होंगी। देश में हर महीने एलपीजी से लेकर अन्य कई सुविधा के नियमो में बदलाव होते है। तो इस बार भी 1 जून को महीने की शुरुआत के साथ बदलाव होने वाले है। आइये जानते है क्या क्या नियम इस महीने की शुरुआत के साथ बदलने वाले है। जो आपके जेब पर असर डाल सकते है।

एलपीजी के रेट में होगा बदलाव

हर माह एलपीजी के रेट को लेकर समीक्षा की जाती है। जिसमे कभी दरें स्थिर रहती है तो कभी कटौती या बढ़ोतरी भी की जाती है और 1 जून 2025 को सुबह के समय एलपीजी के दामों में बदलाव होने की संभावना है। जिसका असर आपकी रसोई या फिर कमर्शियल स्तर पर होगा। 1 जून को देश में पेट्रोल डीजल एवं एलपीजी के दामों को लेकर सरकारी कम्पनिया अपडेट जारी करेंगी। हालाँकि पिछले कुछ समय से सरकार ने एलपीजी घरेलु सिलेंडर के दामों को स्थिर रखा हुआ है। जो की इस बार भी सम्भव है की रेट को स्थिर रखा जा सकता है। लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है।

आधार कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव

आपको ज्ञात होगा की UIDAI की तरफ से फ्री आधार अपडेट की सुविधा दी जा रही है। जिसकी तिथि में लगातार बदलाव किये जा रहे है। 14 जून 2025 तक ये सुविधा फ्री रहने वाली है और इस महीने भी हो सकता है की इस तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है। जिससे आधार कार्ड धारको को सेल्फ आधार अपडेट की सुविधा अगले 3 महीनो के लिए फ्री मिलेगी। आपको बता दे की ये सुविधा केवल सेल्फ आधार अपडेट पर ही लागु है। आधार केन्द्रो पर इसके लिए शुल्क लागु होता है।

FD के ब्याज दर में बदलाव

1 जून 2025 से बैंको की तरफ से फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। जिसका असर फिक्स्ड डिपाजिट करने वालो पर होगा। उनको FD पर मिलने वाले ब्याज पर इसका असर हो सकता है। कम ब्याज मिलेगा। लेकिन लोन एवं अन्य सुविधा वालो के लिए जून माह में अच्छी खबर आ सकती है। सस्ते लोन की सुविधाएं मिल सकती है। इसके साथ साथ क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमो में भी बदलाव हो सकते है। क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन के मामले में नियमो में बदलाव शामिल हो सकते है। इसके साथ साथ रिवॉर्ड पॉइंट को लेकर भी अपडेट जारी हो सकते है।

EPFO को लेकर शुरू होगा नया वर्जन

जिन लोगो का EPFO खाता है उनको 1 जून 2025 से नई सुविधाएं मिलनी शुरू हो सकती है। इसमें आसानी से क्लेम सुविधा के साथ साथ PF डाटा की सरलता, एटीएम से पीएफ की सुविधा जैसे बड़े अपडेट लागु हो सकते है। आपको बता दे की EPFO ने हाल ही के कुछ समय के दौरान सिस्टम को अपग्रेड किया है। जिससे EPFO खाताधारकों को बड़े फायदे होने वाले है। सरलता के साथ पीएफ खाते से पैसे की निकासी से लेकर अन्य कई सुविधा मिलने वाली है। जो जून माह से शुरू हो सकती है।

Manoj kumar

मनोज कुमार, NFLSpice News के एक अनुभवी और समर्पित लेखक हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में अपनी शिक्षा पूरी की है, जो उन्हें… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button