Toyota RAV4 2025: दोस्तों आपको बता दें कि Toyota ने हाल ही में अपनी सबसे पॉपुलर SUV, 2026 Toyota RAV4 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। जैसा कि आप जानते हैं RAV4 पिछले साल दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी थी और अब इसकी छठी जनरेशन के साथ Toyota ने फिर से धमाल मचा दिया है। 21 मई 2025 को टोक्यो में हुए वर्ल्ड प्रीमियर में इस गाड़ी के नए लुक और फीचर्स ने सबका ध्यान खींचा।आइये आपको इस धांसू कार के बारे में जरुरी जानकारी देते है ताकि आपो खरीदने से पहले इसके सभी फीचर्स के बारे में पता चल सके।
हाइब्रिड पावर और शानदार परफॉर्मेंस
2026 RAV4 अब पूरी तरह हाइब्रिड होगी। जी हां दोस्तों अब इसमें पेट्रोल-ओनली इंजन नहीं मिलेगा। इसमें Toyota की पांचवीं जनरेशन की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है जिसमें 2.5-लीटर का 4-सिलेंडर इंजन है। फ्रंट-व्हील ड्राइव मॉडल 226 हॉर्सपावर और ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल 236 हॉर्सपावर देता है।
गौरतलब है कि ये आंकड़े पुराने मॉडल से 17-23 हॉर्सपावर ज्यादा हैं। इसके अलावा प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वेरिएंट में 50 मील तक की इलेक्ट्रिक रेंज मिलेगी, जो इसे और भी खास बनाता है।
वेरिएंट | पावर | ट्रांसमिशन | ड्राइव |
---|---|---|---|
Hybrid LE | 226 hp | CVT | FWD/AWD |
Hybrid XLE | 236 hp | CVT | AWD |
GR Sport | 320 hp | CVT | AWD (PHEV) |
नया GR Sport और Woodland Edition
दोस्तों आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन Toyota ने इस बार RAV4 में दो नए स्टाइल पेश किए हैं – GR Sport और Woodland Edition। GR Sport में Toyota Gazoo Racing की ट्यूनिंग के साथ 320 हॉर्सपावर का PHEV पावरट्रेन, 20-इंच के व्हील्स और स्पोर्टी लुक मिलेगा। वहीं, Woodland Edition ऑफ-रोड लवर्स के लिए है, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव और रग्ड डिज़ाइन है।
टेक्नोलॉजी और सेफ्टी में क्रांति
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, 2026 RAV4 में Toyota Safety Sense 4.0 और Arene सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसमें 10.5-इंच या 12.9-इंच का टचस्क्रीन, 12.3-इंच का डिजिटल डैशबोर्ड और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto सपोर्ट है। ये फीचर्स इसे टेक-सैवी ड्राइवर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
कब और कहां मिलेगी?
ये नई RAV4 भारत में 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत $30,000 से $50,000 के बीच रहने की उम्मीद है। भारत में कीमत 35 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
निष्कर्ष
दोस्तों, 2026 Toyota RAV4 न सिर्फ स्टाइल और पावर का मिश्रण है, बल्कि ये पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। इसके हाइब्रिड पावरट्रेन और नए फीचर्स इसे मार्केट में और मजबूत बनाएंगे। अगर आप SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार करें, क्योंकि ये गाड़ी वाकई कमाल की है!
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ऑनलाइन स्रोतों पर आधारित है। सटीक जानकारी के लिए Toyota की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम से संपर्क करें।