Samsung Galaxy Z Flip 7 vs Z Flip 7 FE: सैमसंग ने अपनी फोल्डेबल सीरीज में धमाल मचा दिया है! जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने हाल ही में Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE (Fan Edition) को भारत में लॉन्च किया है। दोनों ही फोन स्टाइलिश और फोल्डेबल डिज़ाइन के साथ आते हैं लेकिन इनमें कुछ खास अंतर भी हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि इनमें से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट है तो चलिए आपको बताते हैं इनके बीच के क्या क्या अंतरहै, कीमत क्या है ओर फीचर्स क्या क्या है इसकी जानकारी देते है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले की तुलना
आपको बता दें कि Galaxy Z Flip 7 और Z Flip 7 FE दोनों ही सैमसंग के सिग्नेचर क्लैमशेल डिज़ाइन के साथ आते हैं, लेकिन कुछ बारीकियां इन्हें अलग करती हैं। Galaxy Z Flip 7 में 4.1-इंच की Super AMOLED FlexWindow दी गई है, जो एज-टू-एज डिज़ाइन और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है जिससे स्क्रॉलिंग और आउटडोर विजिबिलिटी शानदार रहती है। वहीं, Z Flip 7 FE में 3.4-इंच की Super AMOLED कवर स्क्रीन है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है, जो थोड़ी कमज़ोर है।
मेन डिस्प्ले की बात करें तो Z Flip 7 में 6.9-इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है, जबकि Z Flip 7 FE में 6.7-इंच की स्क्रीन दी गई है। दोनों ही 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करते हैं, लेकिन Flip 7 का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ ज्यादा इमर्सिव है। साथ ही, Flip 7 में नया Armor FlexHinge और कम दिखने वाला क्रिएस है, जो इसे और प्रीमियम बनाता है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर किं तुलना
गौरतलब है कि Galaxy Z Flip 7 में दमदार Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। यह प्रोसेसर फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देता है और Samsung DeX को सपोर्ट करता है, जिससे आप इसे डेस्कटॉप की तरह यूज़ कर सकते हैं।
दूसरी ओर, Z Flip 7 FE में Exynos 2400 चिपसेट है, जो 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। यह चिप भी तेज़ है, लेकिन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में Flip 7 से थोड़ा पीछे रह सकता है। दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 के साथ आते हैं और Galaxy AI फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।
कैमरा कैसा है?
दोस्तों अच्छी खबर ये है कि दोनों फोन्स में कैमरा सेटअप एक जैसा है। Galaxy Z Flip 7 और Z Flip 7 FE में 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
दोनों ही Flex Mode में हैंड्स-फ्री फोटोग्राफी और Enhanced Nightography जैसे AI फीचर्स ऑफर करते हैं। यानी, फोटोग्राफी के मामले में आपको Z Flip 7 FE चुनने पर कोई नुकसान नहीं होगा।
बैटरी और चार्जिंग की डिटेल
बैटरी के मामले में Galaxy Z Flip 7 थोड़ा आगे है। इसमें 4300mAh की बैटरी है, जो Flip 6 से बड़ी है, और यह 25W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वहीं Z Flip 7 FE में 4000mAh की बैटरी है, जो पिछले Z Flip 6 जैसी ही है, और यह भी 25W वायर्ड चार्जिंग देती है। हालांकि, Flip 7 की बड़ी बैटरी लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है।
कीमत और उपलब्धता की जानकारी
आपको बताते चलें कि Galaxy Z Flip 7 की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है (12GB+256GB), जबकि Z Flip 7 FE की कीमत 89,999 रुपये (8GB+128GB) से शुरू है। Flip 7 में Blue Shadow, Jet Black, Coral Red और Mint (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर ऑप्शंस हैं जबकि FE सिर्फ Black और White में उपलब्ध है।
दोनों फोन 9 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, और 25 जुलाई 2025 से बिक्री शुरू होगी। प्री-ऑर्डर ऑफर्स में 512GB वेरिएंट पर 256GB की कीमत और 18,400 रुपये तक का डिस्काउंट शामिल है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों अगर आप प्रीमियम फीचर्स, बड़ा कवर डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Galaxy Z Flip 7 आपके लिए बेस्ट है। लेकिन अगर आप बजट में फोल्डेबल फोन का मज़ा लेना चाहते हैं, तो Z Flip 7 FE एक शानदार ऑप्शन है, खासकर तब जब यह Motorola Razr 2025 से मुकाबला करता है। दोनों ही फोन सैमसंग के Galaxy AI और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं, तो आपकी पसंद बजट और जरूरतों पर निर्भर करेगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ऑनलाइन स्रोतों और हालिया अपडेट्स पर आधारित है। सटीक जानकारी और खरीदारी से पहले कृपया सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रिटेल स्टोर से पूरी जानकारी प्राप्त करें।