सावन में सोना खरीदने का बना रहे हो प्लान? 13 जुलाई 2025 के ताजा रेट्स चेक कर लो!

Gold Rate 13 July 2025: अगर आप सावन के इस खास मौके पर सोना खरीदने का मन बना रहे हैं या फिर सोने में निवेश करने का प्लान कर रहे है तो पहले ताजा रेट्स जान लें। आज रविवार 13 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में हल्का उछाल देखने को मिला है। बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम 99,000 रुपये के पार पहुंच गए हैं।
आज सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 99,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 91,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 74,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी का रेट 1,15,000 रुपये पर स्थिर है।
शहरों के हिसाब से कीमतें यहां देखो
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: 22 कैरेट सोना 91,150 रुपये, 24 कैरेट 99,860 रुपये।
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल: 22 कैरेट 91,400 रुपये, 24 कैरेट 99,860 रुपये।
- चेन्नई, मदुरै: 22 कैरेट 91,550 रुपये, 24 कैरेट 99,860 रुपये।
- भोपाल, इंदौर: 22 कैरेट 91,450 रुपये, 24 कैरेट 99,860 रुपये।
क्यों बढ़ते ही जा रहे हैं सोने के दाम?
पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता और मांग बढ़ने की वजह से कीमतें ऊपर जा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सावन और शादी का सीजन शुरू होने से सोने की डिमांड और बढ़ सकती है। इसके अलावा, केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी भी कीमतों को सपोर्ट कर रही है।
सोना खरीदने से पहले ये टिप्स जरूर जानें
- शुद्धता चेक करें: हमेशा हॉलमार्क वाला सोना खरीदें। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन ज्वैलरी के लिए 22 कैरेट बेहतर है। हॉलमार्क पर 916 (22 कैरेट) या 999 (24 कैरेट) जरूर देखें।
- बिल जरूर लें: ज्वैलर से पक्का बिल लें, जिसमें सोने की शुद्धता और वजन का जिक्र हो। इससे भविष्य में बेचते समय सही दाम मिलेगा।
- मेकिंग चार्ज पर ध्यान दें: मेकिंग चार्ज और जीएसटी की वजह से कीमत बढ़ सकती है। अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है, तो पहले तुलना कर लें।
क्या सोना खरीदने का ये सही समय?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं, खासकर त्योहारी सीजन में। अगर आप निवेश के लिए सोना खरीद रहे हैं, तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।