आज 26 मार्च के दिन पेट्रोल डीजल के रेट सुबह के 6 बजे देश में जारी हो चुके है। वही पर आज क्रूड आयल रेट यानि की कच्चे तेल के दाम अंतरास्ट्रीय स्तर पर महंगे हो चुके है। आज WTI क्रूड आयल का रेट +0.06% की तेजी के साथ 82 डॉलर प्रति बैरल पर आ चूका है। जबकि आज ब्रेंट क्रूड आयल में +0.08 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद रेट 86.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ चूका है। हालाँकि इस तेजी का कोई ख़ास असर देश में देखने को नहीं मिला है। आज भी पेट्रोल डीजल के रेट वही पर बने हुए है।
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल रेट 94.72 रु एवं डीजल रेट 87.62 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 104.21 रु एवं डीजल 92.15 रु बना हुआ है। जबकि आज कोलकाता में पेट्रोल रेट 103.94 रु प्रति लीटर एवं डीजल रेट 90.76 रु चल रहा है। वही पर आज चेन्नई में पेट्रोल रेट 100.75 रु एवं डीजल रेट 92.34 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। हाल ही के दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में केंद्र सरकार ने कटौती की थी। जिसके बाद देश में 2 रु तक पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ था।
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल रेट
लखनऊ में पेट्रोल 94.47 रु एवं डीजल 87.55 रु
अलीगढ में पेट्रोल 94.7 रु एवं डीजल 87.78 रु
बहराइच में पेट्रोल 95.75 रु एवं डीजल 88.92 रु
पटना में पेट्रोल 105.18 रु एवं डीजल 92.04 रु
बांका में पेट्रोल 105.94 रु एवं डीजल 92.74 रु
दरभंगा में पेट्रोल 105.99 रु एवं डीजल 92.78 रु
अम्बाला में पेट्रोल 95.49 रु एवं डीजल 88.32 रु
भिवानी में पेट्रोल 95.94 रु एवं डीजल 88.75 रु
जींद में पेट्रोल 94.99 रु एवं डीजल 87.83 रु
हिसार में पेट्रोल 95.46 रु एवं डीजल 88.29 रु
गुरुग्राम में पेट्रोल 95.11 रु एवं डीजल 87.96 रु
घर से जाने पेट्रोल डीजल रेट
देश में पेट्रोल डीजल रेट जारी करने वाली आयल कंपनी की तरफ से कस्टमर की सुविधा के लिए घर से ही SMS के माध्यम से पेट्रोल डीजल रेट जानने की सुविधा दी जाती है। इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के RSP कोड की जानकारी होनी चाहिए। RSP कोड आप इंडियन आयल की आधिकारिक वेबसाइट या फिर अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पता कर सकते है।
इसके बाद आपको RSP कोड को अपने फ़ोन से 92249 92249 नंबर पर SMS करना होता है। फिर आपको पेट्रोल डीजल के अपडेटेड रेट मिल जाते है। इसके आलावा आप रोजाना आयल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये भी पेट्रोल डीजल रेट की जानकारी ले सकते है। यहाँ पर भी आयल कंपनी रोजाना पेट्रोल डीजल रेट की जानकारी अपडेट करती है।
![](https://nflspice.com/wp-content/litespeed/avatar/75d69fde7d1b8e08da8336f27a78a492.jpg?ver=1719405873)
Vipin Yadav
विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।