गर्मी का मौसम, AC ठीक से काम नहीं करता तो ये टेक्निक करेगी काम

Written by Vipin Yadav

Published on:

हमें फॉलो करें:

गर्मी का मौसम है। तेज धुप एवं बढ़ता तापमान लोगो की परेशानी बढ़ा रहा है। साथ में तेज गर्म लू के चलते घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। घरो में AC भी इस कड़ाके की गर्मी में कम ठंडा करने लगते है। अगर आपने घर या ऑफिस में AC लगाया हुआ है। और कम ठंडा कर रहा है। या फिर ठंडा ही नहीं कर रहा है। तो फिर आपके लिए कुछ टिप्स हम यहाँ पर दे रहे है। जिसकी मदद से आप AC को खुद से ही ठीक कर सकते है।

किन कारणों से AC ठंडा नहीं करता है।

घरो एवं ऑफिस में आजकल स्प्लिट AC काफी अधिक होते है। जिनका एक भाग अंदर कमरे में होता है। और दूसरा भाग कमरे के बाद छत या अन्य स्थान पर होता है। जबकि विंडो AC का सिस्टम अलग होता है। तो स्पिलिट AC में अगर ठंडा करना कम हो चूका है। या फिर काम नहीं कर रही है पानी फेक रही रही है। तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है। धुल का जमा होना। AC में जो फ़िल्टर होते है वो जाम होने के कारण ठंडा कम करता है और अधिक धुल होने के चलते AC में पानी काफी अधिक बाहर की और आने लगता है। इसके साथ ही AC में अगर गैस कम है तो भी AC ठीक ढंग से काम नहीं करती है। या फिर कम्प्रेस्सर ठीक से काम नहीं करता है तो भी दिक्क़ते आती है।

AC ठंडा नहीं करता है तो क्या करे

इसके लिए आपको AC का जो भाग अंदर कमरे में लगा है। उसमे फ़िल्टर लगा होता है। उसको निकाल कर अच्छे से साफ़ करना है। साथ में AC को भी अच्छे से साफ़ करना होगा। इसमें भी अंदर तक धुल जमा हो जाती है। जिससे AC ठीक से कमरे को ठंडा नहीं कर पाता है। लेकिन ध्यान रखे जब भी AC की साफ सफाई करे तो इलेक्ट्रिक सप्लाई को बंद करके ही करे। नहीं तो आपको झटका लग सकता है। अंदर से AC की सफाई के बाद आपको बाहर जो हिस्सा रखा हुआ है। उसको भी अच्छे से साफ़ करना है। इसको एयर से साफ़ करना बेहतर होता है। साफ होने के बाद AC वापस अच्छे से काम करने लगता है। अधिकतर AC कम ठंडा अधिक डस्ट जमा होने के चलते करते है। इसलिए AC की हर सीजन सर्विस की जाती है।

गैस कम होने पर भी कम करता है ठंडा

यदि AC में गैस की मात्रा कम है। तो भी AC ठीक ढंग से काम नहीं करता है। तो इसके लिए आपको खुद से टेक्नीशियन नहीं बनना है। किसी AC मेकेनिक से AC की रिपेयरिंग करवानी है। क्योकि आप खुद से इसको ठीक कर भी नहीं पाएंगे। इसके लिए आपके पास पर्याप्त उपकरण होने जरुरी है। तो बेहतर होगा की आप मेकेनिक से ही AC को रिपेयर करवा ले। आज के समय में होम सर्विस की सुविधा काफी चलन में है।

Vipin Yadav

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel