आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई को लग सकता है बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव के मैच खेलने पर संसय

Written by Vipin Yadav

Published on:

हमें फॉलो करें:

IPL 2024 : 22 मार्च से आईपीएल शुरू होने वाले है। ऐसे में सभी टीम मैदान पर तैयारी कर रही है। खूब पसीना बहा रही रही है। लेकिन दूसरी तरफ से मुंबई इंडिया के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले बड़ा झटका लग सकता है। क्योकि धाकड़ बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के मैच खेलने पर संसय बना हुआ है। वर्ल्डकप एवं साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कई प्लेयर चोट से जूझ रहे है। सूर्यकुमार यादव को भी चोट के चलते काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। और अभी आईपीएल में मुंबई इंडियन टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव चोट के चलते कुछ मुकाबले में खेलने पर संदेह बना हुआ है।

फिटनेस टेस्ट को लेकर मामला अटका

सूर्य कुमार यादव का हाल ही में टखने की चोट का ट्रीटमेंट जारी था। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुई T20 सीरीज के दौरान उनके टखने में चोट लगी थी। और इसके साथ ही उनकी हर्निया की सर्जरी भी जर्मनी में हुई थी। जिसके कारण उनके स्वास्थय को लेकर अभी तक अपडेट नहीं है। क्रिकेट में दोबारा से एंट्री के लिए उनको NCA से फिटनेस टेस्ट में हरी झंडी लेनी होगी। इसके बाद ही वो आईपीएल में नजर आ सकते है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक आज 19 मार्च को उनका फिटनेस टेस्ट था और खबर आ रही है की NCA से उनको मंजूरी नहीं मिली है।

24 मार्च को है मुंबई का मुकाबला

आईपीएल 22 मार्च को शुरू हो रहे है। चेन्नई पहला मैच खेलने जा रही है। जबकि मुंबई इंडियन का मैच 24 मार्च को होने वाला है। गुजरात जॉइंट के साथ उनका मुकाबला है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम के लिए सूर्यकुमार यादव का न खेलना एक झटके के रूप में हो सकता है। क्योकि सूर्य कुमार यादव T20 के स्पेशलिस्ट माने जाते है। ऐसे में उनका टीम में शामिल न होने के चलते टीम पर असर हो सकता है। सूर्यकुमार यादव लम्बे लम्बे छक्के लगाने के लिए जाने जाते है।

जबरदस्त है सूर्यकुमार यादव का T20 रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव के T20 रिकॉर्ड को देखे तो 60 T20 मैचों में उन्होंने 45.55 की औसत से 2,141 रन बनाये है। जिसमे उन्होंने 4 शतकीय पारी खेली है। और इसमें 17 अर्धशतकीय पारी खेली है। उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन का रहा है। भारत साउथ अफ्रीका के बीच हुई सीरीज में उन्होंने काफी अच्छी पारी खेली थी। 106 रन जिसमे 8 छक्के एवं 7 चौके की मदद से पारी खेल कर सीरीज को बराबरी पर खत्म किया था।

IPL 2024 मुंबई इंडियन टीम

इस आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियन में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टीम डेविड, तिलक वर्मा, अंशुल कम्बोज, डेवल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोटजी, हार्दिक पंड्या, नेहाल वधेरा, रूआरिओ शेफर्ड, नमन धीर, मोहम्मद नबी , शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, ईशान किसान, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर , आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, जैसन बेह्रेनडोर्फ़, दिलशान मधुशंका, नुवान तुषार, लुका वुड पियूष चावला एवं श्रेयश गोपाल शामिल है। इनमे से पहले मैच के दौरान प्लेइंग 11 में किसको मौका मिलेगा ये तो मैच से पहले ही घोषणा की जाएगी।

Vipin Yadav

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment