नई दिल्ली। NFLSpice News: किसी फैक्ट्री, कंपनी या प्राइवेट संस्थान में वर्षों तक मेहनत करने वाले कर्मचारियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है की इतने साल काम करने के बाद जब हम रिटायर होंगे तो ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी? और मन में ये सवाल आना भी चाहिए क्योंकि भविष्य में जब नौकरी नहीं होगी तो ये पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है।
दोस्तों अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी या फैक्ट्री में काम करते हैं आपकी कुल सैलरी ₹20,000 महीना है और आपने 20 साल तक नौकरी की है तो कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (EPS-95) के तहत आपको हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी इसका आसान और सटीक हिसाब नीचे दिया गया है।
आज के न्यूज़ में आप इसके बारे में डिटेल में जानकारी हासिल करने वाले है और अच्छे से समझने वाले है की आपको कितनी पेन्सिन हर महीने आगे चलकर मिलने वाली है।
इसमें एक बात आपको हम यहाँ पहले ही क्लियर कर देते है की ये जो भी कैलकुलेशन हम करने वाले है ये मौजूदा नियमों के तहत है और भविष्य में अगर सरकार की तरफ से नियमों में बदलाव किया जाता है तो फिर हर महीने आपको मिलने वाली पेंशन की राशि में भी अंतर देखने को मिलेगा। चलिए अब आपको बताते है डिटेल में -
सबसे पहले समझें पीएफ और पेंशन का नियम (EPF vs EPS)
जब आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ (PF) कटता है, तो आपकी कंपनी (Employer) भी उतना ही अंशदान देती है।
-
कंपनी के 12% योगदान में से 8.33% हिस्सा पेंशन फंड (EPS) में जाता है।
-
बाकी हिस्सा ईपीएफ (EPF) खाते में जमा होता है।
जरूरी बात: सरकार के नियमों के मुताबिक, EPS पेंशन की गणना के लिए अधिकतम सैलरी की सीमा (Pensionable Salary Cap) ₹15,000 प्रतिमाह तय की गई है। यानी आपकी सैलरी ₹20,000 या उससे ज्यादा भी हो, तो भी पेंशन का हिसाब ₹15,000 मानकर ही किया जाएगा।
पेंशन तय करने का आसान नियम
पेंशन निकालने के लिए ईपीएफओ का सीधा नियम है:
(औसत सैलरी x कुल नौकरी के साल) ÷ 70
1. कुल नौकरी के साल = 22 साल
अगर आपने 20 साल लगातार नौकरी की है, तो ईपीएफओ के नियमानुसार 20 साल या उससे अधिक सेवा देने वाले कर्मचारियों को 2 साल का अतिरिक्त बोनस मिलता है।
-
कुल साल = 20 साल + 2 साल (बोनस) = 22 साल
2. औसतन सैलरी = ₹15,000
आपकी सैलरी ₹20,000 है, लेकिन सरकारी लिमिट ₹15,000 है, इसलिए हिसाब में ₹15,000 ही लिया जाएगा।
कितनी मिलेगी हर महीने पेंशन? (पूरा हिसाब)
-
कदम 1: सैलरी और कुल सालों का गुणा करें
₹15,000 x 22 साल = ₹3,30,000
-
कदम 2: प्राप्त राशि को 70 से भाग दें
₹3,30,000 ÷ 70 = ₹4,714
यानी 20 साल नौकरी करने के बाद 58 वर्ष की उम्र पूरी होने पर आपको हर महीने लगभग ₹4,714 की पेंशन जीवनभर मिलेगी।
फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए ध्यान रखने योग्य बातें
-
कम से कम 10 साल नौकरी जरूरी: पेंशन का लाभ पाने के लिए कम से कम 10 साल की नौकरी (पीएफ कटना) अनिवार्य है।
-
पेंशन कब मिलेगी: 58 साल की उम्र पूरी होने के बाद पूरी पेंशन मिलनी शुरू होती है।
-
परिवार को सुरक्षा: कर्मचारी के न रहने पर उसकी पत्नी/पति को जीवनभर आधी (50%) पेंशन मिलती है।
-
पीएफ का पैसा अलग मिलेगा: यह ₹4,714 केवल हर महीने मिलने वाली पेंशन है। आपके पीएफ खाते में जमा हुआ मोटा फंड (आपका अंशदान + कंपनी का अंशदान + ब्याज) रिटायरमेंट पर एकमुश्त आपको अलग से मिलेगा।