आज आईपीएल सीजन 2024 का 34वा मैच चेन्नई एवं लखनऊ के बीच होने वाला है। जो की लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाला है। दोनों ही टीम काफी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है। आज मयंक यादव CSK बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकते है। उनकी तेज तर्राट गेंदबाजी CSK के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इस आईपीएल सीजन में मयंक यादव सबसे तेज गेंदबाजी के लिए चर्चा में चल रहे है। हालाँकि वो चोटिल भी हो चुके है। पिछले मैच में भी वो नहीं खेले थे। लेकिन आज के मैच में उनका खेलना तय लग रहा है। अगर मयंक यादव आज खेलते है तो धोनी को अलग से प्लानिंग की जरुरत पड़ सकती है।
शाम को 7 बजे होगा टॉस
दोनों ही टीम शाम को मैच लखनऊ के स्टेडियम में खेलने वाली है। इस मैदान पर बैलेंस पिच देखने को मिलती है। यहाँ पर लखनऊ 3 मैच खेल चुकी है। और तीन में से 2 मैच में जित दर्ज की है। हालाँकि LSG एवं CSK के बीच इस सीजन फ़िलहाल कोई मैच अब तक नहीं खेला गया है। लेकिन दोनों टीम आईपीएल में आमने सामने आ चुकी है। और दोनों ने ही एक एक मैच में जित दर्ज की है। वही पर महेंद्र सिंह धोनी का MI के खिलाफ मैच काफी चर्चा में रहा था। जिसमे धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। लगातार 3 छक्के जमाकर टीम को जीत की और लेकर गए थे। और ये 20 रन MI टीम के लिए चुनौती बन गए थे।
कैसा रहेगा मौसम
एकाना स्टेडियम में मैच होने वाला है। यहाँ का मौसम ठीक रहेगा। बारिश की संभावना काफी कम है। हालाँकि बादल आंशिक रूप से छाए रह सकते है। लेकिन रात के समय मैच है। इसलिए पूरा मैच यहाँ पर आपको देखने को मिलेगा। बारिश का दखल इस मैच में नहीं होगा।
मयंक यादव की स्पीड बन सकती है मुसीबत
CSK टीम के लिए मयंक यादव का इस मैच में खेलना परेशानी खड़ी कर सकता है। क्योकि उनकी स्पीड काफी अधिक है। पहले दो मैच में मयंक यादव की गेंदबाजी काफी घातक रही है। उन्होंने 157 की स्पीड से बॉल डाली है। लेकिन चोट लगने के चलते फ़िलहाल वो टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन आज के मैच में वो वापसी कर सकते है। मयंक यादव के वापसी करने से LSG का गेंदबाजी आक्रमण काफी तेज हो जायेगा।
![](https://nflspice.com/wp-content/litespeed/avatar/75d69fde7d1b8e08da8336f27a78a492.jpg?ver=1719405873)
Vipin Yadav
विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।