Home Cash Limit: आप सभी इस बात को अच्छे से जानते है कि आजकल सब कुछ ऑनलाइन हो गया है – पैसे ट्रांसफर करो, शॉपिंग करो, बिल भरो। लेकिन फिर भी कई लोग घर में थोड़ा-बहुत कैश रखना पसंद करते हैं। क्यों? क्योंकि इमरजेंसी में बैंक जाने का झंझट कौन लेना चाहता है? कभी बिजली का बिल, कभी पड़ोसी का उधार या फिर त्योहारों के लिए कुछ एक्स्ट्रा सामान खरीदारी करना है आदि आदि। लेकिन सवाल ये है – घर में कितना कैश रख सकते हो बिना किसी टेंशन के? और अगर ज्यादा रख लिया तो क्या होगा? आयकर विभाग वाले आ धमकेंगे?
चलो आज इसी पर खुलकर बात करते हैं। ये खबर आपको आज अच्छे से नियमों के बारे में बताने के लिए ही लिखी गई है इसलिए अच्छे से पढ़ें। इसमें हम ये जानेंगे कि कानून क्या कहता है, कौन-कौन से पेपर रखने पड़ेंगे और लिमिट क्रॉस करने पर क्या बवाल हो सकता है। याद रखो कैश रखना गलत नहीं लेकिन बेहिसाब कैश रखना ही मुसीबत का सबब बन जाता है।
घर में कैश रखने की लिमिट क्या है?
सबसे पहले ये क्लियर कर दूं कि भारत में घर पर कैश रखने की कोई फिक्स्ड लिमिट नहीं है। हां, सही सुना! आयकर कानून (इनकम टैक्स एक्ट) कहता है कि तुम जितना चाहो उतना कैश रख सकते हो। चाहे 5 लाख हो, 10 लाख हो या इससे ज्यादा – कोई सरकारी आदमी आकर नहीं कहेगा कि "भाई ये तो ज्यादा है जमा कर दो"।
लेकिन ट्विस्ट ये है कि ये कैश कहां से आया है ये बताना पड़ेगा। अगर ये तुम्हारी सैलरी, बिजनेस की कमाई या कोई वैध सोर्स से आया है तो कोई प्रॉब्लम नहीं। लेकिन अगर ये काला धन है – मतलब टैक्स न चुकाया गया पैसा तो बस फंस गए। आयकर विभाग की नजर हमेशा उन पर रहती है जो बिना हिसाब के पैसा जमा करते हैं।
उदाहरण के तौर पर मान लो तुम एक छोटा सा दुकानदार हो। महीने के आखिर में ग्राहकों से कैश आया, टैक्स कटा लिया तो वो कैश घर लाकर रख दो। कोई दिक्कत नहीं। लेकिन अगर वो कैश बिना बिल के आया हो तो जांच में बताना मुश्किल हो जाएगा।
घर में कैश के साथ कौन से जरूरी दस्तावेज होने चाहिए?
अब बात करते हैं पेपर्स की। कैश रखना आसान है लेकिन उसके पीछे का प्रूफ रखना जरूरी भी उतना ही जरूरी है। क्योंकि अगर कभी आयकर वाले पूछें (जो कि रेड डालने या नोटिस के दौरान होता है) तो तुम्हें हर पैसे का हिसाब देना पड़ेगा। तो अपने पास में आप ये जरूरी डॉक्यूमेंट रखो हमेशा तैयार:
बैंक स्टेटमेंट या पासबुक: अगर कैश बैंक से निकाला है तो निकासी का रिकॉर्ड आपके पास होना चाहिए। एक बार में 50,000 रुपये से ज्यादा निकालो तो PAN कार्ड दिखाना पड़ता है। साल भर में 20 लाख से ज्यादा कैश जमा-निकासी पर PAN और आधार की डिटेल्स दें।
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR): पिछले सालों का ITR दिखाओ जिसमें ये कैश दिखा हो। जैसे सैलरी से आया हो तो फॉर्म 16, बिजनेस से तो प्रॉफिट-लॉस स्टेटमेंट।
बिल्स और रसीदें: अगर शॉपिंग या बिजनेस से कैश आया तो बिल रखो। 2 लाख से ज्यादा की कोई खरीदारी कैश में न करो वरना PAN देना पड़ेगा।
कैश बुक (अगर बिजनेस है): दुकानदारों के लिए ये जरूरी है। इसमें रोज का कैश इन-आउट लिखो ताकि सब मैच करे और आपके पास जो पैसा है उसका सबूत आपके पास रहे।
आधार और PAN: बेसिक चीजें है लेकिन हमेशा लिंक रखो। 20 लाख से ज्यादा कैश ट्रांजेक्शन पर आधार की कॉपी भी मांग सकते हैं।
ये दस्तावेज न सिर्फ कैश के लिए बल्कि पूरी फाइनेंशियल लाइफ के लिए सेफ्टी नेट हैं। डिजिटल हो जाओ ओर हमेशा UPI यूज करो ताकि ये झंझट ही जड़ से खत्म हो जाये। लेकिन अगर कैश रखना है तो उस कैश का अपने पास में हिसाब रखो।
लिमिट से ज्यादा कैश रखने पर क्या होगा और कानून क्या कहता है?
अब असली सवाल कि अगर कैश ज्यादा हो गया ओर पकड़ा गया तो क्या? देखो कोई सख्त लिमिट नहीं लेकिन "ज्यादा" का मतलब वो कैश जो तुम्हारी कमाई से मैच न करे। आयकर एक्ट की धारा 68-69A कहती है कि अगर सोर्स न बता पाओ तो वो "अघोषित आय" माना जाएगा।
क्या होगा ये भी जान लीजिए क्योंकि ये जरूरी है। पूरे कैश पर 30% टैक्स + सरचार्ज + सेस (कुल 78% तक) लगेगा और आपके पास मिले हुए कैश जितना या 300% तक जुर्माना भी लग सकता है। मतलब 10 लाख का कैश पकड़ा तो 30 लाख तक फाइन आपको देना पड़ सकता है। साथ में आपके पास बरामद कैश की जब्ती भी हो सकती है।
इसके बाद तहकीकात में अगर काला धन साबित हो (जैसे विदेशी बैंक में छुपाया) जाता है तो ब्लैक मनी एक्ट 2015 के तहत 10 साल की सख्त कैद + फाइन भी आपको हो सकता है। धारा 269ST कहती है कि 2 लाख से ज्यादा कैश एक साथ न लो ओर न किसी को दो, वरना पेनल्टी लग सकती है।
अगर रेड पड़ी तो ये उदाहरण देखो
उदाहरण के तौर पर मान लो रेड पड़ी ओर आपके पास में 50 लाख कैश मिला। तुम्हारा ITR में सिर्फ 10 लाख कमाई दिखी। सोर्स न बताया तो वो 40 लाख "अघोषित" माना जाएगा। टैक्स 31 लाख, जुर्माना 1.2 करोड़ तक ओर साथ में कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगेगा वो अलग से।
काला धन से जुड़ा कानून का मकसद यही है कि काला धन रोकना है। भारत में काला धन कर चोरी करके ओर भ्रष्टाचार से आता है। सरकार ने नोटबंदी, डिजिटल पेमेंट्स से इसे कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन घर में रखो तो सेफ रहो ओर हमेशा अपने पास में वैध कैश ही रखो।
कुल मिलाकर स्मार्ट बनो और टेंशन फ्री रहो
सभी लोगों का घर में कैश रखना हक है लेकिन जिम्मेदारी भी है कि उस धन का हिसाब किताब होना भी जरूरी है। हालांकि इसकी कोई लिमिट नहीं लेकिन सोर्स क्लियर रखो। दस्तावेज अपडेट रखो, ITR समय पर फाइल करो और ज्यादातर डिजिटल रहो। अगर बिजनेस है तो अकाउंटेंट से बात करो। याद रखो कि ईमानदार कमाई का पैसा कभी फंसता नहीं ओर आपको भी सेफ रखता है।
सूचना: अगर अभी भी डाउट हो तो आप अपने नजदीकी CA से मिल लो। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है ओर ये किसी भी प्रकार की कोई लीगल एडवाइस नहीं। इसलिए अधिक जानकारी आपको CA के जरिए आसानी से प्राप्त हो जायेगी।
favorite
Follow us for the latest updates:
shield_lock
Disclaimer:
This post is published by the Website Admin. The information provided is official and reliable.