MP News: हरदा में पुलिस और करणी सेना के बीच झड़प, करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत सहित चार लोगों को गिरफ्तार

हरदा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रविवार को पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस घटना में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का लाठीचार्ज ओर आंसू गैस को गोले
रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने खंडवा बायपास पर प्रदर्शन किया जिसके दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इस दौरान करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसे कार्यकर्ताओं ने बचाने की कोशिश की।
क्यों हुई ये झड़प?
यह घटना शनिवार को शुरू हुई जब करणी सेना के हरदा जिला अध्यक्ष आशीष राजपूत ने हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। आशीष ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया जिसमें से एक आरोपी मोहित वर्मा को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को पुलिस कोर्ट में चालान पेश करने जा रही थी तभी करणी सेना के 40 से अधिक कार्यकर्ता को उनके हवाले करने की मांग करने लगे।
पुलिस की कार्रवाई
जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने पुलिस उपाधीक्षक (ASI) को कथित तौर पर वर्दी उतरवाने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सुनील राजपूत सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में कार्यकर्ता खंडवा बायपास पर बैठ गए, जिसे हटाने के लिए पुलिस ने रविवार को बल प्रयोग किया
प्रशासन की प्रतिक्रिया
हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक हटाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने, तो बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई अत्यधिक और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने हरदा के कलेक्टर और एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग की। यह घटना मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।