सोना चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जान ले आज के रेट

Written by Vipin Yadav

Published on:

हमें फॉलो करें:

अगर आपका सोना चांदी की खरीदारी का प्लान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योकि पिछले कई दिनों की तुलना में सोना चांदी के रेट में हल्की मंदी देखने को मिली है। देश के सराफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73477 रु प्रति दस ग्राम एवं चांदी का रेट 83327 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

देश में सोने के रेट

इंडियन बुलियन के मुताबिक आज सोने की शुद्धता के आधार पर रेट 24 कैरेट में 73477 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। जबकि 23 कैरेट सोने के रेट आज 73183 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। ये शाम के समय का रेट है। देश में सर्वाधिक मांग वाला सोना 22 कैरेट आज 67305 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। जबकि आज 18 कैरेट सोने के रेट की बात करे तो 55108 रु प्रति दस ग्राम एवं 14 कैरेट सोने के रेट 42984 रु प्रति दस ग्राम पर सोना चल रहा है।

चांदी के रेट में अच्छी खासी गिरावट

फ़िलहाल चांदी के रेट में 300 रु तक की मंदी देखने को मिल रही है। आज चांदी का रेट 83327 रु प्रति किलोग्राम पर चल रहा है। लेकिन 16 अप्रेल की सुबह के समय चांदी का रेट 83632 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था। जिसमे आज गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह भी चांदी का रेट 83450 रु प्रति किलोग्राम पर खुला था।

GST एवं अन्य शुल्क

इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से जिन भी धातुओं के रेट जारी किये जाते है। उसमे कोई भी शुल्क शामिल नहीं होता है। GST एवं अन्य शुल्क IBJA की तरफ से जारी रेट में शामिल नहीं है। IBJA धातुओं के शुद्धता के आधार पर खुरदरा रेट जारी करता है। जो की पुरे देश में मान्य होते है।

खरीदारी से पहले जांचे हॉलमार्किंग

देश में सरकार ने सोना चांदी की शुद्धता को निर्धारित करने के लिए हॉलमार्किंग प्रणाली को लागु किया हुआ है। जो की सोने चांदी की शुद्धता की गारंटी के तौर पर देखी जाती है। इसमें धातुओं की शुद्धता की जानकारी के साथ साथ निर्माता की भी जानकारी शामिल होती है। ये अंकीय प्रणाली होती है। जो अलग अलग मानक दर्शाती है। सोने के लिए शुद्धता कैरेट में मापी जाती है।

Vipin Yadav

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment