सस्ता हो गया है सोना चाँदी भाव, देखे आज कितने कम हुए है रेट

देश में आज सोमवार को सोना चाँदी की कीमत में अच्छी खासी गिरावट दर्ज हो चुकी है। सोने की कीमत 200 रु तक कम हो चुकी है। जबकि चाँदी की कीमत में 1500 रु तक की गिरावट दर्ज की गई है। और इसका फायदा सोना चाँदी निर्मित जवेलरी खरीदारो एवं निवेश करने वालो को होने वाला है। हालाँकि जिन्होंने पहले से निवेश किया हुआ है। उनको अभी नुकसान हो रहा है। आज सोना 95 हजार तो चाँदी की कीमत 96 हजार रु पर चल रही है। चाँदी की कीमत दो दिन पहले 97 हजार रु के स्तर को पार कर चुकी है। फ़िलहाल कीमत में गिरावट से राहत की साँस है।
आज कम हो चुके है सोने के दाम
IBJA के मुताबिक फ़िलहाल सोने की कीमत में कटौती दर्ज हो चुकी है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 95420 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। इसमें 200 रु के करीब कटौती दर्ज की गई है। जबकि आज 22 कैरेट सोने की कीमत 87405 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। इसमें भी 190 रु के करीब कटौती दर्ज की गई है। वही पर आज 18 कैरेट सोने की कीमत 71565 रु एवं 14 कैरेट सोने की कीमत 55821 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है।
चाँदी की कीमत आज 1500 रु तक कम
पिछले दो से तीन दिनों के दौरान चाँदी की कीमत लगातार बढ़ रही थी लेकिन आज चाँदी की कीमत में 1500 रु के करीब कटौती दर्ज हो चुकी है। और फ़िलहाल चाँदी की कीमत 96013 रु प्रति किलो ग्राम पर चल रही है। और ये कीमते 25 अप्रेल 2025 के दौरान 97684 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। सोना चाँदी की कीमतों में कटौती के बाद आमजन को काफी राहत मिलेगी।