व्यापार

सस्ता हो चूका है सोना चाँदी, ताबड़तोड़ हो रही है खरीदारी, आपके पास भी है मौका

Gold Rate : देश में सोना चाँदी की खरीदारी करने वालो के लिए अच्छा मौका आ चूका है। जो लोग शादी ब्याह या फिर किसी अन्य कार्यक्रम के लिए पारिवारिक कारणों से या निवेश के लिहाज से सोना चाँदी की खरीदारी करने के प्लान बना रहे है। उनके लिए फ़िलहाल सराफा बाजारों में अच्छा मौका बना हुआ है। सोना चाँदी की कीमत कब बढ़ जाएगा इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए फ़िलहाल सोना चाँदी (Today Gold silver Rate) की कीमत में अच्छी कटौती हो चुकी है , तो ऐसे में आपकी जेब पर बिना अतरिक्त बोझ डाले आप सोना चाँदी की खरीदारी कर सकते है।

भारत में रोजाना हजारो लोग सोना चाँदी की खरीद का काम करते है। कुछ लोग रोजाना निवेश का कार्य सोना चाँदी में करते है तो कुछ लोग अपने पारिवारिक कारणों से सोना चाँदी आभूषण (Gold jewellery) की खरीदारी करते है। खासकर मध्यम वर्गीय लोगो में सोना चाँदी की खरीदारी के प्रति रूचि काफी बढ़ी है। ऐसे में IBJA के मुताबिक सोना चाँदी (Gold Silver rate) की खुरदरा कीमतों में पिछले दो दिनों के दौरान कटौती दर्ज की गई है। और ये मौका है फायदा उठाने का, जिसमे आसानी से सस्ते दामों में सोना चाँदी की खरीद कर सकते है।

सस्ता हो चूका है सोना, देखे भाव

अगर आज देश में सोने (Gold Rate) सस्ती दरों पर बिक रहा है। इण्डियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक वर्तमान में 24 कैरेट सोने की कीमत 93954 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। आपको पता होगा की 24 कैरेट सोने का अधिकतर उपयोग निवेश के लिए किया जाता है। इसमें सोने के सिक्के, सोने की ईंटे निवेश के लिए उपयोग की जाती है। हालाँकि इसमें कुछ प्रतिशत आभूषण निर्माण भी होते है। लेकिन ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए नहीं होते है। आज 22 कैरेट सोने की खुरदरा कीमत 86062 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। और देश में 22 कैरेट (22k Gold) का उपयोग अधिकतर आभूषण एवं अन्य प्रकार की वस्तुओ के निर्माण में अधिक होता है।

देश में जितनी सोने की खपत रोजाना होती है। उसमे से 70 फीसदी खपत 22k गोल्ड की होती है। खासकर त्योहारी या शादी सीजन में ये मांग बढ़ जाती है। सराफा बाजारों में इन दिनों जबरदस्त भीड़ होती है। केरला, तमिलनाडु, राजस्थान समेत अन्य कुछ राज्यों में 22k Gold की भारी मांग इन दिनों होती है। आज 18 कैरेट सोने की कीमत 70466 रु प्रति दस ग्राम पर है जो की खुरदरा कीमत है। 18k Gold का इस्तेमाल भी लोग आभूषण निर्माण में करते है। और 22 कैरेट सोने की तुलना में काफी मजबूत और टिकाऊ होता है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले आभूषण में इसका इस्तेमाल अधिक होता है।

चाँदी खरीदारों के लिए बेहतरीन मौका

देश में चाँदी की कीमत 1 लाख रु से ऊपर इस साल जा चुकी है। और हाल ही के दिनों में इसकी कीमत 97 हजार से ऊपर जा चुकी है तो ऐसे में चाँदी खरीदारों के लिए दिक्क्त बढ़ गई थी। और वर्तमान में चाँदी की कीमत काफी निचे आ चुकी है। 94125 रु प्रति किलोग्राम के भाव पर चाँदी बिक रही है। जो की खुरदरा भाव है। यदि आप चाँदी खरीदार है या चाँदी से निर्मित आभूषण की खरीदारी करने वाले है तो ऐसे में आपके पास बेहतरीन मौका है , चाँदी खरीदारी आप सस्ते में कर सकते है। फ़िलहाल इंटरनेशनल मार्किट में हो रही कटौती का असर भी सोना चाँदी की कीमत पर नजर आ रहा है।

इंडियन बुलियन एसोसिएशन क्या करता है।

देश में सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के रेट रोजाना जारी होते है। केवल सरकारी छुट्टियों के दिन ये रेट अपडेट नहीं किये जाते है। और देश में इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के खुरदरा रेट रोजाना सुबह एवं शाम के समय अपडेट किये जाते है। जो की पुरे देश में मान्य होते है। IBJA रोजाना सोना चाँदी की कीमत SMS से घर से ही जानने की सुविधा भी देता है। इसके साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसी जानकारी अपडेट करता है। जो आप देख सकते है। या फिर आप IBJA की आधिकारिक वेबसाइट https://ibja.co/ से भी जानकरी ले सकते है।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button