Haryana  News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद स्क्वॉर्डन लीडर लोकेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को रोहतक पहुंचकर भारतीय वायुसेना के शहीद स्क्वॉर्डन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी। उल्लेखनीय है कि स्क्वॉर्डन लीडर सिंधु कुछ दिन पूर्व, 9 जुलाई को, राजस्थान में एक जगुआर विमान दुर्घटना में देश के लिए शहीद हो गए थे।

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को रोहतक में भारतीय वायुसेना के शहीद स्क्वॉर्डन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु के निवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग और सम्मानित नागरिक भी मौजूद रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद स्क्वॉर्डन लीडर लोकेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद स्क्वॉर्डन लीडर लोकेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

स्क्वॉर्डन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु हरियाणा के गौरव हैं जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए। मुख्यमंत्री का यह दौरा शहीद के परिवार के प्रति सम्मान और सहानुभूति का प्रतीक है।

स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु 9 जुलाई 2025 को राजस्थान के चूरू जिले में भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण शहीद हो गए। यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था और तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हुआ। इस हादसे में लोकेंद्र सिंह सिंधु और उनके को-पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह दोनों की मृत्यु हो गई।

Saloni Yadav

सलोनी यादव एक अनुभवी पत्रकार है जिन्होंने अपने 10 साल के कैरियर में कई अलग अलग विषयों को अच्छे से कवर किया है। कई बड़े… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button