Haryana Weather News: हरियाणा में अगले 4 दिन बरसेंगे बादल, तैयार रहें झमाझम बारिश के लिए!

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। गर्मी से परेशान लोगों के लिए ये खबर राहत भरी है लेकिन किसानों और शहरवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

किन जिलों में होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 15 से 18 जुलाई तक हरियाणा के 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। खासकर नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मेघगर्जन और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सक्रियता और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हो रहा है। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। हवा में नमी का स्तर 60-70% तक रहेगा जिससे उमस भी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने सभी किसानों के लिए कहा है कि धान और मक्के की फसलों को बारिश से नुकसान हो सकता है इसलिए खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करें। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में जलभराव से बचने के लिए निचले इलाकों में सावधानी बरतें।

NFLSpice News

एनएफएल स्पाइस न्यूज़ भारत का एक तेजी से उभरता हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जहां आपको रियल टाइम ख़बरें पढ़ने को मिलती है। देश के सभी… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button