अहीरवाल को मिलेगी हरियाणा कांग्रेस की कमान, हुड्डा का दबदबा संकट में

Manoj Yadav
Manoj Yadav Verified Media or Organization • 28 Feb, 2026 Chief Editor
Sep 19, 2025 • 5:46 PM
https://nflspice.com/haryana/haryana-congresss-in-ahirwal
Copied
अहीरवाल को मिलेगी हरियाणा कांग्रेस की कमान, हुड्डा का दबदबा संकट में

हरियाणा कांग्रेस इन दिनों अपनी गुटबाजी के जाल में फंसकर सांस लेने को बेताब है। कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच की यह पुरानी रस्साकशी पार्टी को अंदर ही अंदर खोखला कर रही है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन की चर्चा ने तो सियासी हलकों में आग लगा दी है। सवाल वही पुराना है, क्या 53 साल बाद अहीरवाल बेल्ट से कोई नेता कमान संभालेगा। अगर ऐसा हुआ तो हुड्डा गुट को सीधा झटका लगेगा, क्योंकि दक्षिण हरियाणा का यह क्षेत्र लंबे अर्से से नेगलेक्ट महसूस कर रहा है।

दक्षिणी हरियाणा खासकर अहीरवाल इलाके में कांग्रेस की जड़ें कभी मजबूत थीं लेकिन अब तो हालत ये है कि 2019 के विधानसभा चुनावों में अहीर बहुल 11 सीटों पर पार्टी को सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई, जबकि बीजेपी ने यहां अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली कि विपक्ष के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। यही वजह है कि अब पार्टी के अंदर से आवाजें उठ रही हैं कि इस क्षेत्र को इग्नोर नहीं किया जा सकता। आखिरी बार 1970 के दशक में राव निहाल सिंह यहां से प्रदेश अध्यक्ष बने थे उसके बाद से तो उत्तर और मध्य हरियाणा के नेताओं का ही दबदबा रहा।

नए अध्यक्ष की रेस में सबसे ज्यादा नाम घूम रहा है कैप्टन अजय सिंह यादव का। ये छह बार विधायक रह चुके हैं, तीन बार मंत्री भी बने हैं, और कांग्रेस के राष्ट्रीय ओबीसी विभाग के हेड रह चुके हैं। गांधी परिवार के करीबियों में शुमार अजय सिंह यादव का परिवार तो राजनीति में पुराना खिलाड़ी है। उनके पिता राव अभय सिंह तीन बार विधायक थे, और बेटा चिरंजीव राव अभी रेवाड़ी से विधायक हैं। इस फैमिली बैकग्राउंड और जनाधार ने उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है।

अगर अहीरवाल से अजय सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया, तो हरियाणा कांग्रेस के पूरे समीकरण उलट-पुलट हो जाएंगे। अभी तक हुड्डा खेमे की पकड़ सबसे मजबूत रही है, लेकिन दक्षिण से नया चेहरा आना उनके वर्चस्व को सीधी चुनौती देगा। पार्टी के हाईकमान को ये फैसला लेना होगा कि गुटबाजी को खत्म कर संगठन को मजबूत बनाना है या फिर पुरानी लकीर पर चलते रहना है। आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस दक्षिण हरियाणा को वापस अपनी गोद में ले पाएगी, वरना बीजेपी का फायदा ही होगा।

favorite Follow us for the latest updates:

Manoj Yadav Verified Media or Organization • 28 Feb, 2026 Chief Editor

मनोज कुमार, NFLSpice News के एक अनुभवी और समर्पित लेखक हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में अपनी शिक्षा पूरी की है, जो उन्हें व्यापार, वित्त और बाजार की गहरी समझ प्रदान करती है। मनोज की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है। उनकी कलम बिज़नेस की जटिलताओं, कृषि से जुड़ी नवीनतम जानकारियों, मौसम के बदलते मिजाज, खेल की दुनिया की हलचल और स्थानीय महत्व की ख़बरों पर चलती है। उनका मुख्य उद्देश्य अपने पाठकों तक कठिन विषयों को भी सरल और सुलभ भाषा में पहुँचाना है, ताकि हर कोई सटीक और उपयोगी जानकारी का लाभ उठा सके। मनोज अपने लेखों के माध्यम से लोगों को सूचित और सशक्त बनाने में विश्वास रखते हैं।

आपकी पसंद की ख़बरें

मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
रमजान के बीच लाउडस्पीकर पर छिड़ा 'महासंग्राम', विधायक बालमुकुंद के तीखे तेवर; क्या अपनी ही सरकार में घिरे भगवाधारी?
रमजान के बीच लाउडस्पीकर पर छिड़ा 'महासंग्राम', विधायक बालमुकुंद के तीखे तेवर; क्या अपनी ही सरकार में घिरे भगवाधारी?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu