Petrol Diesel Prices : आज 2 फरवरी को सुबह के 6 बजे पेट्रोल डीजल के रेट जारी हो चुके है। वही पर अंतरास्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से क्रूड आयल के रेट में उछाल देखने को मिला है। पिछले कई दिनों से क्रूड आयल रेट में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन आज +0.29 फीसदी की तेजी के साथ WTI क्रूड आयल रेट 79.29 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। जबकि ब्रेंट क्रूड आयल रेट +0.31 फीसदी की तेजी के साथ 83.75 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रु प्रति लीटर एवं डीजल रेट 87.62 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। जबकि मुंबई में पेट्रोल रेट 104.21 रु एवं डीजल रेट 92.15 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। वही पर कोलकाता में पेट्रोल रेट 103.94 रु एवं डीजल रेट 90.76 रु प्रति लीटर पर चल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल एवं डीजल रेट 100.75 रु एवं 92.34 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है।

यहाँ पर सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल

देश में घरेलु शुल्क में बदलाव के चलते पेट्रोल डीजल के रेट में रोजाना बदलाव होता है। लेकिन ये बदलाव कुछ पैसे का ही होता है। आज भी बदलाव हुआ है। आंध्र प्रदेश में पेट्रोल डीजल में 22 एवं 20 पैसे , बिहार में 19 एवं 17 पैसे पेट्रोल एवं डीजल में कटौती हुई है। वही पर असम में पेट्रोल डीजल 27 पैसे तक बढ़ा है। अजमेर में पेट्रोल 28 पैसे तो डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है। आगरा में भी पेट्रोल डीजल 27 एवं 31 पैसे सस्ता हुआ है।

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल रेट

  • हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 रु और डीजल 95.63 रु
  • नोएडा में पेट्रोल 94.81 रु और डीजल 87.94 रु
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 रु और डीजल 88.03 रु
  • पटना में पेट्रोल 105.16 रु और डीजल 92.03 रु
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.63 रु और डीजल 87.74 रु
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 रु और डीजल 82.38 रु
  • जयपुर में पेट्रोल 104.86 रु और डीजल 90.34 रु

घर से जाने पेट्रोल डीजल रेट (Check Fuel Prices By SMS)

देश में पेट्रोल डीजल कंपनी की तरफ से कस्टमर की सुविधा के लिए घर से ही पेट्रोल डीजल के रेट जानने की सुविधा दी जाती है। इसके लिए आपको फ़ोन से sms करना होता है। इसके बाद आपको रोजाना सुबह के समय पेट्रोल डीजल के रेट की जानकारी मिल जाती है। इसके लिए आपको RSP कोड की जानकारी होनी चाहिए। RSP कोड आप IOCL की वेबसाइट से पता कर सकते है।

IOCL के लिए पेट्रोल डीजल की जानकारी के लिए RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS करना है। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS करे जरिये सुबह के समय पेट्रोल डीजल रेट की जानकारी ली जा सकती है।

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य...