राहुल गांधी विदेश जाकर देश की छवि को खराब करते हैं: राम कदम

News Desk
News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor
Dec 10, 2025 • 2:19 PM
https://nflspice.com/politics/rahul-gandhi-goes-abroad-and-tarnishes-the-countrys-image-ram-kadam
Copied
राहुल गांधी विदेश जाकर देश की छवि को खराब करते हैं: राम कदम
मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता राम कदम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी दौरे को लेकर कटाक्ष किया। भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि वे जब भी विदेश जाते हैं तो वहां पर भारत को बदनाम करने की भरपूर कोशिश करते हैं। देश की जनता देख रही है कि वे विदेश किस एजेंडे के तहत जाते हैं। मुंबई में भाजपा नेता ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी को सदन की चर्चा में भाग लेना चाहिए, लेकिन उनका मन तो विदेश में लगता है। वे विदेश जाने के लिए आतुर रहते हैं। उन्होंने कहा कि विदेश जाना राहुल गांधी का व्यक्तिगत फैसला है, उनकी मर्जी है, वह जहां भी जाएं। लेकिन, जब संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा हो, तो ऐसे समय में विदेश जाने का फैसला क्या ठीक है? राहुल गांधी क्या इसी तरह से अपनी गंभीरता साबित करते हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार विदेशी दौरे पर गए। विदेश जाकर अकसर राहुल गांधी देश की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सारा देश संसद के सत्र का इंतजार करता है, क्योंकि सत्र के दौरान देशहित में फैसले लिए जाते हैं। चर्चा में नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष का होना बेहद जरूरी होता है। भाजपा नेता राम कदम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनमें गंभीर नेता के लक्षण नहीं हैं। उनकी आगामी विदेशी दौरा इसी बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि विदेश जाना आपका फैसला है, लेकिन विदेश जाकर मां भारती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी न करें। बता दें कि राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सत्ता पक्ष जहां हमलावर है, वहीं विपक्ष इस मामले में राहुल गांधी का बचाव करते नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता का कहना है कि देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विदेशी दौरे को मुद्दा बनाया जा रहा है। --आईएएनएस
favorite Follow us for the latest updates:

News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।

आपकी पसंद की ख़बरें

मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
रमजान के बीच लाउडस्पीकर पर छिड़ा 'महासंग्राम', विधायक बालमुकुंद के तीखे तेवर; क्या अपनी ही सरकार में घिरे भगवाधारी?
रमजान के बीच लाउडस्पीकर पर छिड़ा 'महासंग्राम', विधायक बालमुकुंद के तीखे तेवर; क्या अपनी ही सरकार में घिरे भगवाधारी?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu