किसानो को बीज खरीद पर मिलेगी सब्सिडी, मिलेगा MBS Scheme का लाभ

Written by Saloni Yadav

Published on:

हमें फॉलो करें:

Rajasthan MBS Scheme 2023 : आपको बता दे की यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा द्वारा संचलित की गयी है ,इसका प्रारम्भ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानो को निशुल्क बीज उपलब्ध करवाए जायेगे। इसके अलावा गरीब परिवार के किसानो को मिनिकिट के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है आपको बता दे की कई किसानो की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह खेती के लिए बीजो को नहीं खरीद सकते है ,जिस वजह से सरकार द्वारा किसानो को आर्थिक लाभ दिया जाता है। तथा सरकार द्वारा किसानो को निशुल्क बीज उपलब्ध करवाए जायेगे ,अगर आप भी मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो हम आपको इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी देंगे,आइये जानते है इस योजना के बारे में।

क्या है ? मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना

मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान में प्रारम्भ की गयी है ,इस योजना का लाभ किसानो को दिया जायेगा ,जिसमे किसानो को खेती के लिए निशुल्क बीज प्रदान किये जायेगे। इस योजना के तहत किसानो को समूह बनाकर उनको सहयोग में खेती के लिए प्रेरित किया जायेगा।

साथ ही बीजो को बोन के पश्चात किसानो को प्रशिक्षण दिया जायेगा। किसानो को यह प्रशिक्षण 3 से 4 महीने में पूर्ण किया जायेगा। इसके साथ ही किसानो को इस योजन से काफी लाभ की प्राप्ति होगी। इस योजना में किसानो को खेती के लिए बीजो की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण में किसानो को खेती के बारे में बताया जायेगा ,जिससे किसान अच्छी खेती कर मुनाफा कमा सकते है। जिससे किसानो को काफी लाभ प्राप्त हो और किसानो बिना किसी समस्या के आत्मनिर्भर बन सके।

मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना को शुरू करने का उदेश्य का है ?

मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया तथा इसमें किसान को खेती के लिए निशुल्क बीज उपलब्ध करवाए जायेगे। यानि 50 % अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा गरीब किसानो को आपने जीवन यापन के लिए मिनिकिट प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत किसानो को अच्छा लाभ दिया जायेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते है ,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार मिल सकता है।

50 % के अनुदान में कैसे प्राप्त कर निशुल्क बीज ,जानिए

आपको बता दे की मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजनाके तहत राजस्थान सरकार द्वारा किसानो को 50 % अनुदान दिया जायेगा। जिसमे सामान्य किसानो को 25 % का अनुदान दिया जायेगा , इस अनुदान को अलग – अलग राज्यों में अलग – अलग दिया जायेगा। इस योजना के तहत किसानो को यह लाभ दिया जाएगा। अबतक 2 लाख किसानो को इस लाभ की प्राप्ति की जा सकी चुकी है ,जिसमे 46,326 क्विंटल बीजो का किसानो में वितरित किया जा सका है।

इस योजना के तहत किसानो को बीजो का निशुल्क मिनिकिट वितरण दिया जा रहा है। आपको बता दे की मिट्टी और जलवायु के आधार पर मिनिकिट वितरित किया जायेगा। इस योजना का लाभ महिला सदस्य के नाम से दिया जाता है , चाहे भूमि घर के किसी भी सदस्य के नाम हो।

पात्रता क्या होनी चाहिए ,जानिए

  • आवेदनकर्ता का राजस्थान का निवासी हो।
  • इस योजन का लाभ सिर्फ उनको दिया जायेगा ,जो अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति और लघु एवं सीमांत किसानों को दिया जायेगा।
  • इस योजना में मिनिकिट प्राप्त करने के लिए किसानो को 3 वर्ष का मिनिकिट कार्यक्रम का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • इस योजन का लाभ सिर्फ महिलाओ को दिया जायेगा ,चाहे जमीन घर के किसी सदस्य के नाम हो।

मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना से किसानो को दिया जाने वाला लाभ

  • आपको बता दे की इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानो को दिया जायेगा।
  • इस योजना के तहत छोटे किसानो को 50 % अनुदान दिया जायेगा ,जबकि सामान्य किसनो को 25 % का अनुदान दिया जायेगा।
  • इस योजना में राजस्थान सरकार द्वारा किसानो को निशुल्क बीज दिए जायेगे।
  • इस योजना को लाभ उनको दिया जायेगा ,जो गरीब परिवार की श्रेणी में गिने जाते है ,यानि जो किसानो आर्थिक रूप से अधिक कमजोर होते है ,उनको ही यह स्कीम का लाभ दिया जाता है।
  • इस योजना के द्वारा किसानो को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा,जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके।
  • किसानो के द्वारा खेत में बीजो को उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
  • इस योजना का लाभ 2 लाख से अधिक किसानो को दिया जा चूका है।

आवदेन प्रक्रिया क्या है। जानिए

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको जिले कृषि विभाग कार्यालय में जाना होगा ,वह पर आपको मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना का फॉर्म प्राप्त करे। उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को सटीक तरिके से भरे ,उसके बाद उसके द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ स्टेच करे ,उसके बाद जब आपको फॉर्म पूरा भरा जाये तब आप इस फॉर्म को वहा पर ही जमा करवा दे जहा से इस फॉर्म को प्राप्त किया था। इस प्रकार आप फॉर्म को भरकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही इस योजना में कुछ आवश्यक दसतावेजो की आवश्यकता होती है जो इस प्रकार हिअ –

आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है ,जानिए

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र

इस प्रकार आप मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना का फॉर्म भर इसका लाभ प्राप्त कर सकते है ,और अपनी आर्थिक स्थति में सुधार ला सकते है।

Saloni Yadav

मीडिया के क्षेत्र में करीब 3 साल का अनुभव प्राप्त है। सरल हिस्ट्री वेबसाइट से करियर की शुरुआत की, जहां 2 साल कंटेंट राइटिंग का काम किया। अब 1 साल से एन एफ एल स्पाइस वेबसाइट में अपनी सेवा दे रही हूँ। शुरू से ही मेरी रूचि खेती से जुड़े आर्टिकल में रही है इसलिए यहां खेती से जुड़े आर्टिकल लिखती हूँ। कोशिश रहती है की हमेशा सही जानकारी आप तक पहुंचाऊं ताकि आपके काम आ सके।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

सम्बंधित समाचार

Leave a Comment