जयपुर में डंपर ने मचाया खूनी तांडव: 19 की मौत, दर्जनों घायल – देखिए वो खौफनाक पल जो रोंगटे खड़े कर देंगे!
हादसा कैसे हुआ? वो 300 मीटर का मौत का सफर!
दोपहर करीब 1 बजे की बात है। रोड नंबर 14 से आ रहा खाली डंपर पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। अचानक ड्राइवर का कंट्रोल छूटा – कोई कहता है ब्रेक फेल हुए, तो कोई बोलता है शराब ने दिमाग सुन्न कर दिया। बस फिर क्या, डंपर ने पहले एक बाइक को रौंदा, फिर कारों, ऑटो और पैदल चलते लोगों को कुचलते हुए 300 मीटर तक दौड़ लगाई। एक के बाद एक 17 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। सड़क पर खून के छींटे, टूटे शीशे और चीखें – मानो कोई हॉरर फिल्म चल रही हो। पुलिस वाले बताते हैं कि कई बॉडीज तो डंपर के नीचे फंस गई थीं, उन्हें निकालने में घंटों लग गए।
वायरल वीडियो: सीसीटीवी में कैद हुई मौत की रेस!
सोशल मीडिया पर जो वीडियो घूम रहे हैं, उन्हें देखकर रूह कांप जाती है। डंपर तेज स्पीड में आता है, बाइक सवार उछलकर गिरते हैं, लोग इधर-उधर भागते हैं लेकिन बच नहीं पाते। एक क्लिप में तो साफ दिख रहा है कि डंपर रुकने की बजाय और तेज हो जाता है। लोग कमेंट कर रहे हैं – "ये ड्राइवर इंसान था या राक्षस?" पुलिस ने ड्राइवर कल्याण मीणा को पकड़ लिया है, वो विराटनगर का रहने वाला है। पूछताछ में कबूल किया कि शराब पी रखी थी। अब उस पर मर्डर का केस चलेगा।#Watch: जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में डंपर ने कई वाहनों को रौंद डाला, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि डंपर किस तरह मौत बनकर दौड़ रहा था। #Jaipur #Accident pic.twitter.com/WQxruXMaHv
— Hindustan (@Live_Hindustan) November 3, 2025
जयपुर में भीषण सड़क हादसा। हादसे में 10 लोंगो की मौत की आशंका। अनियंत्रित डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर। टक्कर के बाद डंपर तीन गाड़ियों पर पलट गया। आधा दर्जन से ज़्यादा गाड़ियों की हुई जोरदार भिड़ंत।#Accident #CCTV #Jaipur #Rajasthan pic.twitter.com/U3S0524sDp — Naresh Parmar (@nareshsinh_007) November 3, 2025