Haryana News: राजस्थान को मिलेगा UYRB समझौते के तहत पानी, एक सप्ताह में होगा नया समझौता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्थान को 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड (UYRB) समझौते के तहत निर्धारित जल हिस्सेदारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल प्रबंधन, सिंचाई और पेयजल से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।