व्यापार

Gold Rate : शिखर पर चल रहे है सोना चाँदी भाव, जाने आज कितनी खुली है 22 एवं 24 कैरेट सोना एवं चाँदी की कीमत

Gold Rate Today : देश में सोना चाँदी की कीमत फ़िलहाल शिखर पर चल रही है। साल 2025 में सोना अपने उच्चतम स्तर पर बिक रहा है। लेकिन चाँदी की कीमत इस साल 1 लाख रु के ऊपर जाने के बाद फिर से उसी राह पर वापस चल पड़ी है। मार्च से अप्रेल माह के दौरान चाँदी की कीमत में कुछ हद तक राहत जरूर मिली थी लेकिन अभी फिर से तेजी नजर आने लगी है। वही पर MCX पर भी चाँदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। अभी MCX पर चाँदी की कीमत 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 96,270 रु एवं सोना -1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,672 पर चल रहा है। हालाँकि IBJA ने भी रेट जारी कर दिए है। जिसमे सोना चाँदी की कीमत देश में 96 हजार के लेवल पर बनी हुई है।

Screenshot Capture 2025 04 23 14 25 38 Screenshot Capture 2025 04 23 14 25 29

देश में IBJA के मुताबिक Gold Rate

इंडियन बुलियन एसोसिएशन ने आज के सोना चाँदी भाव जारी कर दिए है। लेकिन आपको जानकारी के लिए बता दे की IBJA की तरफ से Gold Rate और अन्य धातुओं के जो भी रेट जारी किये जाते है। वो खुरदरा कीमत होती है। इसमें GST एवं अन्य प्रकार के कोई शुल्क शामिल नहीं होते है। आज 24k Gold Rate 95784 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (22k Gold Rate) आज 87738 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। आज 18k Gold की कीमत 71838 रु एवं 14k Gold Rate 56034 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है।

चाँदी की कीमत फिर से तेज

IBJA के मुताबिक आज चाँदी की कीमत 96115 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही है। जबकि 22 अप्रेल 2025 की सुबह के समय कीमत 95900 रु एवं शाम के समय कीमत 95607 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। आज कीमतों में इजाफा हुआ है। चाँदी की कीमत इस साल एक लाख रु के लेवल को पार कर चुकी है। और अभी के समय में भी चाँदी की कीमत में अधिक इजाफे की संभावना चल रही है। IBJA के रेट आप रोजाना मिस्ड कॉल के जरिये अपने फ़ोन पर जान सकते है। इसके लिए 8955664433 फ़ोन नंबर पर अपने फ़ोन से मिस्ड करना होगा। इसके बाद SMS के जरिये आज के Fresh Gold Rate फ़ोन पर मिल जाते है।

किसको होगा फायदा

सोना चाँदी की बढ़ती कीमत से फायदा केवल उन लोगो को होगा, जिन्होंने सोना चाँदी में पहले से निवेश किया हुआ है। जो लोग सोना चाँदी में निवेश करके प्रॉफिट कमाने का कार्य करते है, उनके लिए बढ़ते रेट मुनाफे का सौदा होता है। लेकिन जिन लोगो को शादी ब्याह के लिए आभूषण लेने है या फिर वो लोग जो कभी कभार सोना चाँदी की खरीदारी घरेलु उपयोग के लिये करते है, उनको बढ़ते रेट से नुकसान होगा। क्योकि बढ़ते रेट के कारण उनको अधिक पैसा देना होगा। ऐसे में बढ़ते रेट के दौरान खरीदारी करने से बचना चाहिए।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button