कब लगेगी बढ़ती सोना चाँदी की कीमत पर लगाम, देखे आज के सोना चाँदी भाव

Gold Fresh Rate Today : देश में सोना चाँदी की कीमते फ़िलहाल बेलगाम चल रही है। लगातार तेजी के कारण सराफा बाजारों में भी खरीदारी पर असर देखने को मिल रहा है। शादी ब्याज जैसे कार्यो के लिए सोना चाँदी की खरीदारी करने वालो ने फ़िलहाल सोना चाँदी की खरीदारी से परहेज करना शुरू कर दिया है। हालाँकि जो लोग निवेश करते है उनके लिए ये अच्छा मौका है। सोना इस साल के उच्चतम भाव पर चल रहा है। जबकि चाँदी की कीमत भी 96 हजार रु से ऊपर चल रही है। आज भी सोने एवं चाँदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। चाँदी 500 रु तक तेज हो चुकी है। जबकि सोने की कीमत 300 रु तक तेज हो चुकी है। आइये जानते है आज सोना चाँदी की कीमत क्या चल रही है।
चाँदी की कीमत 500 रु तक बढ़ी
23 अप्रेल 2025 को चाँदी सुबह के समय 96115 रु प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। लेकिन आज सुबह होते होते ये कीमते 500 रु तक की तेजी के साथ 96613 रु प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। इस साल चाँदी की कीमत एक लाख रु के स्तर को पार कर चुकी है। और अभी भी दोबारा से उस लेवल को छूने के करीब जा चुकी है। विदेशी मुद्रा में उतार चढ़ाव एवं विदेशी आर्थिक नीतियों की वजह से भी सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के रेट में बदलाव हो रहा है। इसके साथ साथ मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है। लेकिन देश में फ़िलहाल ऐसा कोई बड़ा त्यौहार या शादी वगैरह का सीजन नहीं है। जिससे भावो में तेजी देखने को मिले। लेकिन फिर भी चाँदी एवं सोने की कीमत लगातार तेज चल रही है।
सोने की कीमत में 300 रु तक का इजाफा
फ़िलहाल 24 कैरेट सोने की कीमत 300 रु तक बढ़ चुकी है। और इस बढ़ोतरी के बाद 999 शुद्धता वाले 24k सोने की कीमत 96085 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। जबकि 995 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 95700 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। देश में सर्वाधिक मांग 22 एवं 24 कैरेट सोने की होती है। और अभी के समय में 22 कैरेट सोने की कीमत 88014 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। 18 कैरेट सोने आज 72064 रु एवं 14 कैरेट की कीमत 56210 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। सोना लगातार तेज हो रहा है। जिससे सराफा बाजारों में सोना चाँदी की खरीदारी पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
सोने की शुद्धता के लिए जानकारी
जब भी कोई व्यक्ति सोना चाँदी की खरीदारी करता है तो वो पहले इसकी शुद्धता के बारे में जानकारी जरूर लेता है। और यदि आप बिना हॉलमार्किंग का सोना चाँदी खरीद रहे है तो आपके साथ फ्रॉड होने के चांस बढ़ते है। ऐसे में आपको सोना चाँदी की शुद्धता के बारे में पता होना चाहिए। आपको बता दे की सर्वोत्तम शुद्ध सोना 24k होता है। जिसमे 99.9 शुद्ध सोना होता है। और ये काफी नरम भी होता है। लेकिन आभूषण निर्माण में जो सोना इस्तेमाल होता है वो 22 एवं 18 या इससे निचे की शुद्धता का होता है। 22 कैरेट सोने में धातु की मात्रा 8.33 और सोने की मात्रा 91.67 होती है। जो की मजबूती के लिहाज से मिक्स की जाती है।
जबकि 18 कैरेट वाले सोने में धातु की मात्रा 25 एवं सोने की मात्रा 75 प्रतिशत होती है। जिससे ये और भी अधिक मजबूती वाला सोना बनता है। जो रोजाना इस्तेमाल होने वाले आभूषण होते है। वो अधिकतर 18 कैरेट के बनते है। जबकि 22 कैरेट इससे थोड़ा नरम होता है। आभूषण का निर्माण 22 कैरेट में अधिक होता है। 24 कैरेट सोना सिक्के या अन्य प्रकार से निवेश के काम आता है। याद रखे जब भी आप सोना चाँदी की खरीदारी करने जाए तो हॉलमार्किंग की जानकारी जरूर रखे। क्योकि ये सोना चाँदी की शुद्धता की गारंटी होती है। जो BIS द्वारा जारी होती है।