
देश के अलग अलग राज्यों में सरसो की कटाई जोरो से चल रही है। मौसम में बदलाव के कारण भी किसानो ने फसलों की कटाई को तेज कर दिया है। वही पर आज हरियाणा राज्य में MSP दर पर सरसो की खरीद का कार्य शुरू हो रहा है। सरसो मंडियों में सरसो की आवक लगातार बढ़ रही है। जिसका असर सरसो भाव पर भी देखने को मिल रहा है। फ़िलहाल सरसो की कीमते MSP रेट से काफी निचे चल रही है। इस बार MSP रेट 5950 रु तय हुआ है और मंडियों में भाव 5000 – 5500 रु के बीच ही घूम रहे है। इस बार MSP दर पर सरसो की कीमत 300 रु अधिक मिल रही है। केंद्र सरकार ने साल 2024 से 2025 के मुकाबले 2025 से 2026 के लिए MSP सरसो भाव में 300 रु तक का इजाफा किया है। वही पर गेहू की कीमतों में 150 रु तक का इजाफा इस बार MSP दरो में हुआ है।
MSP दर पर बिक्री के लिए पंजीकरण जारी है
किसानो को फसलों के लिए उचित दाम मिल सके इसके लिए MSP रेट पर गेहू, सरसो समेत अन्य फसलों की खरीदारी की जाती है। फ़िलहाल देश के अलग अलग राज्यों में सरसो, गेहू समेत अन्य फसलों के लिए MSP पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। जो की मार्च महीने के दौरान जारी रहने वाली है। हालाँकि MSP रेट फसल खरीद की एक सीमा होती है। जिन किसानो को फसल MSP दर पर बेचनी है वो अपने राज्य के MSP पंजीकरण पोर्टल के जरिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकते है। CSC केन्द्रो के साथ साथ अन्य गवर्नमेंट से जुड़े केन्द्रो पर ये सुविधा मिल रही है।
आज मंडियों में सरसो के सटीक भाव
देश की अलग अलग मंडियों में फ़िलहाल सरसो की कीमत MSP रेट से निचे ही चल रही है। आज विसनगर मंडी में सरसो की कीमत 5000 – 5610 रु प्रति क्विंटल की चल रही है। वही पर सामी मंडी में सरसो की कीमत 4750 – 5000 रु , राजकोट मंडी में सरसो की कीमत 4750 – 5250 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही है। मोडासा मंडी में सरसो लोही ब्लैक की कीमत 4750 – 5215 रु प्रति क्विंटल चल रही है। लखनऊ मंडी में लोही ब्लैक सरसो की कीमत 5750 – 5950 रु प्रति क्विंटल की रही है।
राजुला मंडी में सरसो 5000 रु के औसत भाव पर बिक रही है। वही पर कोटा मंडी में आज सरसो 5301 – 5710 रु प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही है। जस्दन मंडी में सरसो की कीमत 4500 – 5750 रु एवं कलावाद मंडी में सरसो की कीमत आज 4850 रु से 4940 रु प्रति क्विंटल के बीच रही है। बाबैन मंडी में सरसो आज 5225 रु से 6300 रु के भाव से रही है बस्सी मंडी में आज सरसो 4851 – 5760 रु प्रति क्विंटल बिक रही है। वही पर घाटोल मंडी में सरसो की कीमत 5700 – 5800 रु रही है , फैज़ाबाद मंडी में सरसो की कीमत 5560 – 5700 रु प्रति क्विंटल की दर से रही है।