मौसम

हरियाणा, राजस्थान में लू का असर, असम, अरुणचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, देखे मौसम अपडेट

IMD Weather Update : देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव जारी है। एक तरफ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। जबकि दूसरी तरफ असम, अरुणाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में भारी बारिश होने के आसार बने हुए है। इन हिस्सों में नए सिस्टम के सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की गतिविधिया शुरू हो रही है। आज एक नया सिस्टम हिमालय क्षेत्रों में सक्रिय होने वाला है।

जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, लदाख, गिलगित बाल्टिस्तान सहित शिमला, बद्रीनाथ, धर्मशाला, मनाली क्षेत्र में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। IMD के मुताबिक आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में 50 से 60kmph की स्पीड से तेज हवाओ का रुख जारी रहने के आसार है। साथ में भारी बारिश एवं अलग अलग हिस्सों में वज्रपात की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

राजस्थान में बरस रही है आग

राज्य में मौसम अधिकांश हिस्सों में शुष्क बना हुआ है। भीषण गर्मी से आमजन की दिक्क़ते बढ़ रही है। आज बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही पर अजमेर में तापमान 39 डिग्री के आसपास एवं जयपुर में तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जैसलमेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। जबकि चितोड़गढ़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा चूका है। देश के अलग अलग हिस्सों में लू का असर भी जारी है। फ़िलहाल राजस्थान के बहुत से हिस्से ऐसे है जहा पर दिनभर भीषण गर्मी पड़ रही है।

यही हाल राजधानी दिल्ली एवं आसपास के अन्य राज्यों का भी चल रहा है। राजधानी दिल्ली के रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सिअस आज दर्ज हुआ है। जबकि पालम क्षेत्र में तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वही पर लोधी रोड एरिया में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चूका है। वही पर उत्तर प्रदेश राज्य में 26 अप्रेल तक पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में लू का असर जारी रहने के असर है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वही पर बिहार के अलग अलग हिस्सों में उष्ण लहर की संभावना 26 अप्रेल तक है। हरियाणा एवं पंजाब में 25 अप्रेल तक अलग अलग हिस्सों में भीषण गर्मी एवं लू का असर जारी रहने की संभावना है।

27 अप्रेल से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश राज्य में 27 अप्रेल से मौसम में बदलाव की संभावना है। पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में अलग अलग जगहों पर बारिश की गतिविधिया शुरू होने के आसार है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से UP में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हवाओ की रफ़्तार 40 से 50 kmph रहने के साथ अलग अलग हिस्सों में तेज अंधड़ एवं वज्रपात की घटनाओ के होने के आसार है। 27 अप्रेल को बिहार के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज अंधड़ एवं बारिश की संभावना है।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button