सरकार की तरफ से किसानो के खातों में PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 15वीं किस्त जमा होने वाली है इसलिए किसानो के चेहरों पर भी अब रौनक आने लगी है। काफी इन्तजार करने के बाद आखिर अब किसानो के लिए वो समय नजदीक आ ही गया जब किसानो के खाते में 2000 रूपए आएंगे। सभी किसानो को 2000 रूपए से अब अपनी खेती के लिए खाद और बीज खरीदारी करने में आर्थिक मदद मिल जायेगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 15वीं किस्त किस दिन मिलेगी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 15वीं किस्त की तारीख 8.5 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाना है और सरकार की तरफ से इसकी औपचारिकता अब पूर्ण होने की कगार पर है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से दिवाली से पहले ही किसानो के खाते में PM Kisan Yojana के 2000 रूपए भेजे जाने की चर्चा अब जोरों पर है इसका मतलब अब जल्द ही किसानो के खातों में दो दो हजार रूपए की घंटी बजने वाली है।

आपको याद होगा की PM Kisan Yojana के तहत 14वीं किस्त को 27 जुलाई, 2023 को किसानो के खातों में भेज दिया गया था और उस समय देश के पीएम मोदी राजस्थान के दौरे पर थे जिसमे उन्होंने उसके लिए संकेत भी दे दिया था। PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 14वीं किस्त की तारीख को देखकर तो अब यही लग रहा है की ऐसी महीने में सरकार अब जल्द ही किसानो के खातों में पैसे ट्रांसफर करने वाली है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पंजीकरण कैसे करें

PM Kisan की 15वीं किस्त के लिए जिस भी किसान भाई ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है उसके लिए बता दें की किसान भाई को PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर विजिट करनी होगी और वहां डैशबोर्ड पर मौजूद PMKSNY पंजीकरण बटन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद किसानों के सामने एक पंजीकरण फार्म खुलकर सामने आ जायेगा उसमे मांगी गई सभी जानकारियों को अच्छे से भरना है। किसानो को वहां पर अपनी जमीन के साथ में अपने बैंक खातों की भी जानकारी देनी होती है ताकि पैसे सीधे किसान के खाते में ट्रांसफर किये जा सके। इसके अलावा किसान को वहां पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी भरनी होती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्रता नियम क्या हैं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पंजीकरण करने से पहले किसानो को इसकी नियम और शर्तों को भी ध्यान से पढ़ लेना जरुरी होता है ताकि बाद में आगे चलकर कोई दिक्कतका सामना ना करना पड़े। इसमें किसानो के पास 2 हेक्टेयर भूमि होनी जरुरी है जो की खेती वाली भूमि होनी चाहिए।

इसके अलावा इसमें आपको अपनी इनकम के बारे में भी ध्यान देना जरुरी होता है। आपको अगर PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पंजीकरण करना है तो पहले आप यहां क्लिक करके इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और उसके बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाये।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पंजीकरण करने और इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की तरफ से कुछ जरुरी दस्तावेजों की डिमांड की गई है। जिस किसान के पास ये दस्तावेज नहीं है उन किसानो को PM Kisan Samman Nidhi Yojana का कोई भी लाभ नहीं दिया जायेगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदनकर्ता किसान के पास में उसका आधारकार्ड और पैन कार्ड होना जरुरी है ताकि उसकी पहचान की पुष्टि की जा सके। इसके अलावा किसान जिस भी भूमि पर PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए लाभ लेना चाहता है उस भूमि के दस्तावेजों की भी जरुरत होगी। इन सबके अलावा आवेदनकर्ता किसान के बैंक खाते की पासबुक की भी जरुरत पड़ने वाली है। साथ में स्थाई एड्रेस प्रूफ भी देना होगा।

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *