नई दिल्ली: Animal Husbandry – भारत में दुग्ध उत्पादन के लिए भैंसों का पालन सबसे अधिक किया जाता है और भैंसों की एक से बढ़कर एक नस्ल भारत में पाई जाती है। डेरी फार्मिंग का बिज़नेस करने वालों के लिए अगर अधिक दूध देने वाली भैंस मिल जाए तो फिर उनके बिज़नेस में चार चांद लग जाते है।

आज की इस खबर में आपको भैंसों की एक ऐसी नस्ल की आपको जानकारी देने वाले हैं जो एक दिन में लगभग 30 लीटर तक दूध बड़ी ही आसानी से देती है। इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें क्योंकि इसमें आपको भैंस की नस्ल के साथ साथ उसकी पहचान के बारे में भी बतायेंग।

भैंस की सबसे ज्यादा दूध देने वाली नस्ल कौन सी है

आज आपको हम भैंस की जिस नस्ल के बारे में बताने जा रहे है उसका नाम है मुर्रा नस्ल की भैंस। इस भैंस का बहुत अधिक पालन किया जाता है और भैंसों में इस भैंस की नस्ल को सबसे ऊपर माना जाता है। सुध देने के मामले में ये सबसे आगे है और पशु पालन करने वालों के लिए मुर्रा नस्ल एक वरदान से कम नहीं है।

जैसा की आप सभी को पसंद है की गाय के मुकाबले में भैंस का दूध सबसे अधिक पसंद किया जाता है और इसलिए भैंस के दूध की डिमांड भी बहुत अधिक है। इसलिए अपनी डेरी में अगर मुर्रा नस्ल की भैंस को आप रखते है तो आपको दूध उत्पादन के लिए बिलकुल भी समस्या नहीं होने वाली है।

मुर्रा नस्ल की भैंस एक दिन में लगभग 30 लीटर तक दूध देती है और हरियाणा में इस भैंस को सबसे अधिक पाला जाता है। हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, भिवानी, जींद, हिसार, झज्जर आदि जिलों में आपको हर घर में भैंस की यही नस्ल देखने को मिलेगी। हरियाणा के लोगों में दूध का क्रेज़्ज़ पुरे देश में सबसे अधिक होता है और हरियाणा में दूध दही का ही मुख्य रूप से उपयोग होता है इसलिए यहां पर मुर्रा नस्ल की भैंस सबसे अधिक पाई जाती है।

मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान क्या है?

मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान की अगर बात करें तो मुर्रा नस्ल की भैंस का रंग सुर्ख काला होता है और इसके सींग जलेबी की तरफ पुरे घुमावदार होते है। इसके अलावा मुर्रा नस्ल की भैंस का सर साइज में थोड़ा छोटा होता है लेकिन पूछ काफी लम्बी होती है। पीछे का हिस्सा काफी सुडौल होता है।

मुर्रा नस्ल की भैंस की कीमत कितनी होती है?

मुर्रा नस्ल की भैंस को अगर आप खरीदना चाहते है तो आपको हरियाणा में आना होगा जहां पर आपको प्योर मुर्रा नस्ल की भैंस मिल जायेगी। मुर्रा नस्ल भैंस की कीमत 70 हजार से शुरू होकर 2 लाख तक भी होती है। लेकिन ये भैंस की दूध देने की छमता और उसकी उम्र के अनुसार होती है। मुर्रा नस्ल की भैंस एक दिन में दोनों समय को मिलकर लगभग 30 लीटर तक दूध देती है जो की काफी अधिक होता है। हालांकि कुछ भैंस 20 लीटर तक भी दूध देती है लेकिन दूध देने की छमता उसकी चराई पर निर्भर करती है।

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *