Ekchokho.com 🇮🇳

साल में 12 सौ लीटर दूध, कमाई लाखों में – भैंस की ये नस्ल बन गई है वरदान

Published on:

1200 liters of milk in a year, earning in lakhs - this breed of buffalo has become a boon
Follow Us

नई दिल्ली: Animal Husbandry – गावं देहात में आजकल डेरी फार्मिंग का बिज़नेस बहुत तेजी से फैलता जा रहा है लेकिन इसमें अगर ज्यादा दूध देने वाली भैंसों की नस्लों को अगर शामिल किया जाए तो फिर किसानो की मौज हो सकती है। ज्यादातर डेरी फार्म में देखा जाता है की अपने क्षेत्र में से ही अधिक दूध देने वलै भैंसों का चुनाव कर लिया जाता है और उनसे ही डेरी फार्म किया जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको आपके डेरी दरम के लिए भैंस की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताने वाले हैं जो आपके इस बिज़नेस में चार चाँद लगा देगी। ये भैंस इतना दूध देती है की आप मालामाल हो जाओगे। ये बिअन्स हर साल 1200 लीटर दूध देती है जो की बहुत अधिक होता है। देखिये इस खबर में इस भैंस के बारे में पूरी जानकारी।

कौन सी भैंस देती है सबसे जायदा दूध

जिस भैंस के बारे में हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे है उस भैंस की नस्ल का नाम नागपुरी भैंस है। नागपुरी भैंस पशुपालकों और डेरी फार्म करने वालों के लिए वरदान से कम नहीं है। हर साल में लगभग 1200 लीटर दूध देकर ये मालामाल कर देती है।

इस भैंस के नाम से ही पता चलता है की ये महारष्ट्र नागपुर के इलाकों में पाई जाती है। ये भैंस नागपुर की देशी भैंस है जो की बहुत अधिक दूध देती है। इस भैंस को नागपुरी भैंस के आलावा गणगौरी, अरवी, बरारी, चंदा, गौलाओगन, गाओलवी, गौरानी, पुरंथदी, शाही और वरहदी आदि नामों से भी जाना जाता है।

अगर आप अपने डेरी फार्मिंग बिज़नेस को चार चाँद लगाना चाहते है तो आपको बता दें की आपको अपने डेरी फार्म में इस भैंस को शामिल करना चाहिए। चलिए आपको इस भैंस की कुछ विशेषताएं बता देते हैं।

नागपुरी भैंस की विशेषताएं

आपने उत्तर भारत यानि हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में जो भैंस देखि हैं वे शारीरिक दॄष्टि से काफी हष्टपुष्ट और बड़े आकर में होती है लेकिन इनकी तुलना में ये नागपुरी भैंस का शरीर छोटा होता है। रंग में तो ये भैंस भी काली ही होती है लेकिन इसकी पूँछ पर सफ़ेद रैंड के धब्बे होते है।

इसके साथ ही नागपुरी भैंस काफी लम्बे और पीछे की तरफ घुमावदार होते है। चेरे को अगर देख्नेगे तो आपको बता दें की ये उत्तरी भरत में पाई जाने वाली भैंसों की तुलना में पतले चेहरे की होती है। गर्दन इस भैंस की पतली और लम्बी होती है। नागपुरी भैंस की औषत ऊंचाई की बात करें तो लगभग 130 से 140 सेमि के करीब ऊँची होती है।

कीमत और दूध देने की छमता

जैसा की हमने आपको इस खबर के शुरुआत में ही बताया था की नागपुरी भैंस सालाना के हिसाब से करीब 1200 लीटर दूध देती है लेकिन जलवायु में बदलाव के कारन इसमें थोड़ा बहुत ऊपर निचे भी हो सकता है।

नागपुरी भैंस को अगर आप अपने डेरी फार्म के लिए खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें की इसकी कीमत लगभग 70 हजार से लेकर 90 हजार तक होती है। सबसे अच्छी और अधिक दूध देने वाली भैंस की कीमत 1 लाख तक भी देखने को मिलती है। नागपुर और विदर्भ के इलाकों में भैंस की ये नस्ल सबसे अधिक पाई जाती है।

X