चंडीगढ़ : हरियाणा मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों के लिए राज्य के अलग अलग हिस्सों में भीषण गर्मी एवं लू चलने की संभावना जताई है। आगामी 3 दिनों के दौरान उष्ण लहर के चलने के आसार है। हरियाणा के साथ साथ पंजाब, राजस्थान एवं गुजरात राज्य के अलग अलग हिस्सों में भी भीषण गर्मी एवं उष्ण लहर की संभावना है। हरियाणा राज्य में 10 अप्रेल तक कई जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में हरियाणा राज्य के अलग अलग हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
तापमान में हो रही है बढ़ोतरी
आज हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रोहतक, भिवानी एवं सिरसा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटो के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हरियाणा के हिसार जिले में तापमान न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अम्बाला शहर में तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। ये आज सुबह के समय का तापमान है।
हरियाणा के इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
आज 8 अप्रेल से लेकर 10 अप्रेल तक हरियाणा राज्य के अलग अलग जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, रेवाड़ी, महेन्दरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, जींद समेत आसपास के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भीषण गर्मी के साथ दिनभर तेज धुप और हिट वेव का असर जारी रह सकता है। इस स्थिति में लोगो को ख़ास सावधानिया बरतने की जरुरत होगी।
बढ़ती गर्मी एवं लू के असर से बचने के लिए जरुरी कार्य होने पर ही घर से निकलना चाहिए। इसके साथ पानी की कमी से बचने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन एवं पानी से भरपूर फल एवं सब्जियों का सेवन करना जरुरी है। इस तरह के मौसम में डिहाइड्रेशन की दिक्क्त आम हो जाती है। इसलिए खाली पेट घर से ना निकले, हो सके तो लू एवं तेज धुप से बचने के उपाय पहले से करले। धुप में छाता या अन्य कोई इंतजामात करके निकले।