Ekchokho.com 🇮🇳

बम्पर आवक से कम होने लगी है गेहू की कीमत, देखे मंडियों में गेहू की आवक एवं भाव

Published on:

Wheat procurement in Haryana 2025: Registration on Meri Fasal, Mera Byora is necessary, few days left
Follow Us

मंडियों में फ़िलहाल गेहू की आवक चरम पर है। अलग अलग राज्यों में गेहू की कीमत भी कम हो रही है। बढ़ती आवक एवं स्थिर मांग गेहू की कीमतों में गिरावट का कारण भी है और इस बार गेहू का उत्पादन भी अच्छा हुआ है। मध्य प्रदेश राज्य की मंडियों में 15248 टन गेहू की आवक आज हो चुकी है। जबकि देश में सर्वाधिक आवक फ़िलहाल उत्तर प्रदेश राज्य की मंडियों में हो रही है। आज यूपी की अधिकांश मंडियों में गेहू की करीब 67372 टन के करीब आवक हो चुकी है। राजस्थान राज्य की मंडियों में आवक आज 6997 टन एवं हरियाणा की मंडियों में आवक 2949 टन के करीब रही है। गुजरात की मंडियों में गेंहू की आवक 8139 टन के करीब आज हो चुकी है।

गेहू के बम्पर उत्पादन एवं आवक से कमजोर हुए गेंहू के दाम

इस सीजन गेहू की फसल आने से पहले गेहू की कीमते चरम पर थी। सरकार की तरफ से भी कई प्रयास किये गए थे, की गेंहू की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाई जा सके लेकिन कुछ हद तक गेंहू की कीमतों को बढ़ने से रोका जा सकता है, लेकिन अब गेहू सीजन में बम्पर उत्पादन एवं अच्छी आवक के कारण गेहू की कीमते तेजी के साथ निचे आ रही है। जिससे आमजन के लिए गेंहू उत्पाद सस्ते में खरीदने का विकल्प मिल रहा है। लेकिन किसानो के लिए तो नुकसान हो सकता है। भावो के गिरने से गेंहू की फसल का उचित दाम नहीं मिल पायेगा। हालाँकि सरकार की तरफ से भी किसानो को गेहू की MSP खरीद पर उचित दाम एवं कुछ राज्यों में बोनस की सुविधा दी जा रही है। जिससे किसानो को फायदा हो रहा है।

देश की प्रमुख मंडियों में गेहू की कीमत

गेंहू की बढ़ती कीमतों पर फ़िलहाल लगाम लग चुकी है। आज अजुहा मंडी में गेहू दारा की कीमत 2400 – 2470 रु प्रति क्विंटल, अकोला मंडी में गेहू शरबती का भाव 3000 – 3665 रु प्रति क्विंटल का रहा है। अछनेरा मंडी में गेहू दारा की कीमत 2380 – 2550 रु एवं आलमपुर मंडी में मिल क्वालिटी गेहू का भाव 2400 रु , अलीगंज मंडी में दारा गेहू की कीमत 2500 – 2510 रु प्रति क्विंटल का भाव आज रहा है। इलाहाबाद मंडी में दारा गेहू का भाव 2380 – 2450 रु प्रति क्विंटल, अलीगढ मंडी में गेहू दारा की कीमत 2400 – 2440 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है।

अशोकनगर मंडी में गेहू शरबती का भाव 2390 – 4290 रु एवं अतरौली मंडी में गेहू दारा की कीमत 2400 – 2500 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। अंजड़ मंडी में गेहू की कीमत 2530 – 2560 रु प्रति क्विंटल भाव रहा है। बलिया मंडी में गेहू दारा 2420 – 2470 रु प्रति क्विंटल, बाँदा मंडी में गेहू लोकल 2395 एवं बैतूल मंडी में गेहू मिल क्वालिटी 2370 – 2651 रु का भाव चल रहा है। जबकि बरस्या मंडी में गेहू की कीमत आज 2250 – 2761 रु प्रति क्विंटल का भाव चल रहा है। बूंदी मंडी में गेहू 2350 – 2540 रु एवं छर्रा मंडी में गेहू की कीमत 2450 2500 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है।

X