रेवाड़ी अम्बाला कुरुक्षेत्र गुरुग्राम जींद झज्जर पलवल भिवानी चरखी दादरी पानीपत सोनीपत करनाल नारनौल फरीदाबाद अटेली

मार्किट में आई गई 400km से ज्यादा की रेंज वाली कार, फीचर्स और कीमत ने मचाया तहलका

Published on: June 14, 2025 11:47 AM IST
Mg ev

MG Windsor EV : इलेक्ट्रिक कारो का बाजारों भारत में तेजी के साथ ग्रो कर रहा है। बाइक के साथ साथ कार की मांग तेजी के साथ बढ़ रही है। वही पर मार्किट में कई दिग्गज कंपनी आ चुकी है जो बेहतरीन EV कार मॉडल लांच कर रही है। इसमें MG मोटर्स भी शामिल है। MG की एक EV कार काफी पॉपुलर हो चुकी है अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदारी का प्लान बना रहे है तो आपको MG Windsor EV के बारे में कुछ ख़ास फीचर बताने वाले है। जिससे आपको एक बेहतर EV खरीदने में मदद मिलेगी।

MG की ये EV कार 2024 – 2025 की काफी पॉपुलर कार है। इसमें काफी स्टाइलिश एवं बेहतरीन लुक के साथ साथ कार में एक बेहतरीन रेंज भी मिलती है। सिंगल चार्ज में 400km से ऊपर की रेंज इसमें मिल रही है। इस कार को लॉन्ग रेंज कारों की श्रेणी में शामिल किया गया है। और इसका प्रोडक्शन गुजरात स्थित कंपनी की यूनिट में होता है। इस कार को इतना पसंद किया जा रहा है की जब ये लांच हुई तो 8 महीने के अंदर ही इसके 27000 कार यूनिट बिक चुकी है। आइये जानते है इसमें क्या कुछ ख़ास फीचर शामिल है।

बजट में आएगी इलेक्ट्रिक EV कार

MG Windsor EV में आपको तीन मॉडल मिलते है। इसमें 332 km से लेकर 449km तक की रेंज के मॉडल शामिल है। स्टैण्डर्ड मॉडल की रेंज 332km है जो की 38kwh पावर बैटरी कॅपॅसिटी के साथ है। इसकी कीमत करीब 14 से 16 लाख रु के बिच में है। वही पर इसका जो प्रो मॉडल है इसकी कीमत 17 से 18 लाख के बिच में है और ये 449 किमी की रेंज के साथ है। जबकि एसेंस प्रो मॉडल भी है जो 17 से 18 लाख की रेंज में ही है और इसकी रेंज भी 449 किमी के करीब है।

MG Windsor EV की टेक्निकल जानकारी

यदि आप कोई भी EV या अन्य कार खरीदते है तो आपको उसकी टेक्निकल जानकारी देखनी जरुरी है। ताकि आपके बजट में उसका पूरा मैंटेनस और पार्ट्स सम्बंधित खर्च भी हो। MG Windsor EV में आपको तीन अलग अलग वेरिएंट में बैटरी पावर मिलती है। स्टैण्डर्ड वर्शन में 38kWh पावर की बैटरी दी जाती है। वही पर इसकी चार्जिंग टाइम की बात करे तो इसमें AC (7.4 kW) का चार्जर मिलते है जो की कार को 0-100% तक चार्ज करने में करीब 9.5 घंटे और DC (60 kW) चार्जर मिलता है जो की कार को 0-80% तक चार्ज करने में करीब 50 मिनट का टाइम लेता है। इसमें CCS-II, V2V और V2L चार्जिंग पोर्ट मिलते है। मोटर पावर की बात करे तो इसमें 134 bhp (100 kW) पावर की मिलती है। जो की 200Nm का टॉर्क देती है।

सेफ्टी एवं अन्य फीचर

एमजी विंडसर ईवी में आपको ADAS लेवल 2 का फीचर मिलता है। जिसमे आपको ऑटो ब्रेकिंग, लाइन कीप असिस्टेंट फीचर, ट्रैफिक जाम असिस्टेंट, अडेप्टिव क्रूज कण्ट्रोल जैसे ख़ास फीचर मिलते है। इसके साथ इसमें डबल एयर बैग्स, पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा के साथ साथ वातावरण अनुकूलन जैसे फीचर मिलते है। इस कार की मांग काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। खासकर भारत के छोटे शहरों एवं बड़े महानगरों में इसकी काफी अधिक मांग है। तेजी के साथ लोग इस कार को बुक कर रहे है। ऐसे में आप अगर इस कार को लेना चाहते है तो आपको बता दे की आपको इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी शोरूम से बुकिंग करवा सकते है।

NFLSpice News Follow Message

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now