नई दिल्ली: Agriculture News – किसान भाइयों को आज के समय में खेती में ज्यादा बचत नहीं होती है और इसका कारण है लगातार जमीन की उपजाऊ शक्ति का कम होना और परपरागत खेती में होने वाले मौसम के चलते नुक्सान। लेकिन किसान भाई परम्परागत खेती के साथ में दूसरी कुछ फसलों पर अगर विचार करें तो उनको अच्छी खासी आमदनी हो सकती है।

आज के इस आर्टिकल में आपको हम जिस खेती के बारे में बताने जा रहे है उसकी खेती करके आप आसानी से एक बीघा के खेत में पौने तीन लाख के आसपास की कमाई कर सकते है। इस खेती की सबसे बड़ी बात ये हैं की आपको म्हणत भी ज्यादा नहीं करनी होती है और पैदावार भी किसान भाइयों को अच्छी खासी मिल जाती है।

चलिए आपको बताते हैं की परम्परागत खेती के अलावा आपको कौन सी खेती करनी चाहिए जिसमे आपको मुनाफा अधिक होता है। इसके लिए आपको ये आर्टिकल आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए।

कौन सी खेती में होगा अधिक मुनाफा

आज हम जिस खेती के बारे में आपको बताने जा रहे है उस खेती का नाम है नाशपाती की खेती। नाशपाती एक प्रकार का फल होता है जो भारत में बहुत अधिक खाया जाता है। इसकी खेती करके बहुत अधिक कमाई होती है। इस नाशपाती की खेती करके आपको कमाई अधिक इसलिए भी होती है क्योंकि बहुत कम किसान आज के समय में इसकी खेती कर रहे है। बाजार में आपको नाशपाती के जैसे दिखने वाला एक और फल भी मिल जायेगा जिसको बब्बूगोसा के नाम से जाना जाता है। लेकिन नाशपाती को खाने में जो स्वाद आता है वो उस फल में नहीं होता है।

कैसे करें नाशपाती की खेती

नाशपाती की खेती में किसान भाइयों को ज्यादा दिक्कत नहीं आती है क्योंकि किसान भाई पहले से ही खेती का कार्य करते हैं तो उनको ज्यादातर बातों के बारे में तो पहले से ही मालूम होता है। फिर भी फसल के अनुसार खेत की तयारी तो की हो होती है। आपको अपने खेत की मिटटी की जांच पहले करवानी चलिए। नाशपाती की खेती के लिए मिटटी का pH मान 6.5 से लेकर 7.5 तक सबसे अच्छा माना जाता है।

नाशपाती की फसल के लिए उपयुक्त तापमान 5 डिग्री से लेकर के 40 डिग्री तक का सभी रहता है। ये फल गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है। खेत में आपको सबसे पहले पौधों को लगाने के लिए गड्ढे का निर्माण करना होता है ताकि उन गड्ढों में पौधों का रोपण किया जा सके। इसके साथ ही गड्ढों में कुछ दिन के लिए गोबर का सड़ा हुआ खाद मिटटी के साथ में मिलकर भर देना चाहिए। इसके करीब 6 महीने बबाद ही इन गड्ढों में पौधों का रोपण करना चाहिए।

अपने खेत में आपको हमेशा नाशपाती के कलम वाले पौधों को ही लगाना चाहिए ताकि अधिक मीठे और सही आकर के फल प्राप्त हो सकें। पौधों को आप नर्सरी से खरीदारी करके अपने खेत में लगायें जिससे आपको कलम के साथ में तैयार पौधे मिल जायेंगे। अगर आप खेद से खेत में पौधों पर कलम लगाएंगे तो इसमें आपको काफी परेशानी होगी।

नाशपाती के पौधों को लगाने का सही समय सितम्बर महीने से दिसंबर महीने के बीच में होता है और इस मौसम में सभी पौधे अपनी जड़ को पकड़ लेते है। इसलिए नाशपाती के पौधों को सही समय पर ही खेत में लगाएं ताकि कोई भी पौधा मरे नहीं और सभी पौधे मिटटी को अच्छे से पकड़ कर लें।

नाशपाती की प्रमुख किस्मे

नाशपाती की बहुत सारी किस्मे होती है जिनकी खेती करके आप आसानी से लाखों रुपया की कमाई कर सकते है। नाशपाती में पाथरनाख, पंजाब नाख, पंजाब गोल्ड, पंजाब नेक्टर, पंजाब ब्यूटी, निगिसीकी, पंजाब सॉफ्ट और ले कंटे आदि प्रमुख किस्मे है जिनकी बुवाई आप अपने खेत में कर सकते है।

नाशपाती की खेती में कितनी बचत होती है

देखिये नाशपाती की खेती में आपको मुनाफा तो अधिक होता है लेकिन शुरू के कुछ साल जब तक पौधे पूरी तरह से तैयार होकर पैदावार ना देने लग जाए तब तक आपको इन्तजार करना होता है। पौधों से पैदावार मिलनी शुरू होने के बाद में आपको एक बिधि के खेत से लगभग 200 क्विंटल के आसपास उत्पादन मिल जाता है।

हालांकि पौधे लगाने के अगले साल से ही आपको थोड़ी थोड़ी पैदावार मिलनी शुरू हो जाती है लेकिन 5 साल के बाद में आपको बम्पर पैदावार मिलने लगती है। बाजार में नाशपाती का रेट लगभग 25 से 30 रूपए किलोग्राम के आसपास होता है और 200 क्विंटल पैदावार में आपको 5 लाख तक की आमदनी हो जाती है। इसमें से खर्चे को निकाल भी देते हैं तो हर साल आपको लगभग 4 लाख के आसपास मुनाफा हो जाता है।

पौधों की संख्या अगर आपके खेत में कम है तो भी आप आसानी से 3 लाख के आसपास का मुनाफा एक बीघे के खेत से ले सकते है। नाशपाती की खेती में आपको शुरू के कुछ साल तक उनकी देखभाल में मेहनत ज्यादा करनी होती है और उसके बाद केवल कीटों के प्रबंधन का ही आपको देखना होता हो। साथ में पौधों की कटाई छटाई का काम देखना होता है।

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *