home page

बालकनी को खूबसूरत बनाते हैं इस तरह के फूल, घर पर उगाएं

 | 
balcony flowers plant
अगर आपको भी घर सजाना अच्छा लगता है और पेड़ पौधों से प्यार है तो कुछ खूबसूरत फूल लगा सकते हैं। यह आपके घर के डेकोरेशन के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। इस तरह के फूल किसी भी मौसम में लग जाते हैं और घर की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। बसंत ऋतु शुरू हो रहा है ऐसे में पेड़ पौधों की खूबसूरती देखने लायक होती है। रंग-बिरंगे पेड़ पौधों से पॉजिटिविटी आती है और घर की शोभा बढ़ जाती है। आप अपनी बालकनी को सजाने के लिए कई तरह के फूल लगा सकते हैं। 

गेंदा

गेंदे का फूल लोगों को बहुत पसंद होता है सर्दियों के मौसम में इसकी अच्छी ग्रोथ होती है। काम देखभाल के साथ ही यह फूल उगाने लग जाते हैं। अगर आप इन्हें बालकनी में रखें तो घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। गेंदे के फूल पीले नारंगी और लाल रंग के होते हैं। गेंदे का फूल ऐसा होता है जो भगवान को भी चढ़ाया जाता है यह हर घर में पसंद किया जाता है। पूजा पाठ के लिए आप इन फूलों को इस्तेमाल कर सकते हैं जो फ्रेश होते हैं।

पेटुनिया 

पेटूनिया का पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है इसे बालकनी में ज्यादातर लोग लगाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाना है तो रंग-बिरंगे फूलों से बालकनी को सजा लीजिए। पेटूनिया के फूल में गुलाबी सफेद और बैंगनी कलर के फूल निकलते हैं। इस तरह के फूल छोटे से स्पेस में आसानी से निकल आते हैं। 

डहलिया

घर को खूबसूरत बनाने के लिए डहलिया का पौधा भी लगाया जा सकता है। इसके फूलों के रंग बहुत ही खूबसूरत होते हैं फरवरी के महीने में इसके पौधे बहुत अच्छे तरीके से खिल जाते हैं। बालकनी में इस तरह के फूल रखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस तरह के फूलों से लोग घर की शोभा को बढ़ा सकते हैं खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं और इनडोर गार्डनिंग के लिए भी बेस्ट माने जाते हैं।

पोर्टुलाका

फरवरी के महीने में इस तरह के फूल ज्यादातर उगाए जाते हैं यह चमकीले होते हैं जिनका रंग गुलाबी पीला और सफेद होता है। इस तरह के फूलों को कम पानी से भी उगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए आप हल्की धूप में और काम स्पेस में रख सकते हैं। यह फूल गार्डनिंग करने वाले लोगों की पहली पसंद है।
 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now