home page

किसानो के लिए बड़ी राहत, 368 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी

हरियाणा राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने उपलक्ष में सरकार ने किसानो को खरीफ फसल 2024 के लिए 368 करोड़ की बोनस राशि जारी कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने लखपति दीदी स्कीम के तहत भी अपडेट जारी किया है। 
 | 
farmer haryana

हरियाणा राज्य में BJP की  सरकार को बने हुए 100 दिन पूर्ण हो चुके है। इस मौके पर प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानो के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। खरीफ सीजन 2024 के लिए किसानो को 368 करोड़ रु की बोनस राशि जारी की गई है। जो किसानो के बैंक खाते में जमा होगी। आपको बता दे की खरीफ सीजन 2024 में कृषि एवं बागवानी फसलों के लिए 2000 रु प्रति एकड़ बोनस की घोषणा की गई थी जिसके तहत अब राशि को जारी किया गया है। इससे किसानो को काफी फायदा होगा। किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 


किसानो के लिए प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है की आज किसान भाइयों के हित में एक और कदम उठाते हुए एक क्लिक से किसानों के बैंक खातों में खरीफ-2024 फसलों के लिए बोनस राशि की अंतिम किस्त के रूप में ₹368 करोड़ भेज दिए। यह कदम हरियाणा के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

100 दिनों में बदल गए इन गाँवो के नाम 

सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के दौरान कुछ गाँवो के नाम भी बदले गए है। इसमें बिलासपुर का नाम बदलकर अब व्यासपुर हो चूका है। ये जिला यमुनागर में स्थित है। जबकि भिवानी जिले में दुर्जनपुर का नाम अब सज्जनपुर हो चूका है। सोनीपत जिले के मोहम्मदाबाद का नाम अब प्रेमसुख नगर हो चूका है। इसके साथ ही सरकार के 100 दिन पूर्ण होने की उपलक्ष में वर्तमान सीएम नायब सिंह सैनी ने सरकार की उपलब्धियो पर प्रकाशित नॉन स्टॉप सरकार के 100 दिन नाम पुस्तक का विमोचन भी किया है। 


इसके साथ साथ सरकार ने खरीफ सीजन 2024 - 2025 के दौरान CMR डिलीवरी के लिए बोनस रूप में राईस मिलर्स को 62.58 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भी जारी की है। इसके साथ हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पालिसी के तहत लघु शुक्ष्म एवं लघु उधमियों के लिए 26 करोरी रु की अनुदान राशि भी जारी की है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now