home page

केंद्र सरकार ने गेहू मूल्य पर की 150 रु की बढ़ोतरी, किसानो को मिलेगा बोनस का लाभ

 | 
wheat bonus

केंद्र सरकार ने गेहू किसानो के लिए इस बार MSP मूल्य में 150 रु तक की बढ़ोतरी कर दी है। और इस बढ़ोतरी के बाद गेहू का MSP मूल्य 2425 रु हो चूका है। सीजन 2024 से 2025 के लिए गेहू के MSP मूल्य में इस बार बढ़ोतरी किसानो को फसल का उचित दाम दिलवाने में मदद करने वाली है। हालाँकि मंडियों में भी गेहू की कीमत MSP दर से काफी ऊपर चल रही है। वही पर कुछ राज्य  जैसे की राजस्थान, मध्य प्रदेश में किसानो को गेहू की फसल पर MSP रेट पर बोनस देने की घोषणा भी की गई है। मध्य प्रदेश राज्य में किसानो को सरकार 175 रु बोनस देने वाली है लेकिन इस बोनस का फायदा केवल उन किसानो को मिलेगा जिन्होंने MSP दर के लिए आधिकारिक पोर्टल पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया है। 

लाखो किसान करवा चुके है पंजीकरण 

मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में गेहू के MSP रेट पंजीकरण की प्रक्रिया में लाखो लोग अपना नाम दर्ज करवा चुके है। मध्य प्रदेश राज्य में 2 लाख के करीब किसानों ने गेहू की MSP रेट पर बिक्री के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया है। वही हरियाणा , राजस्थान समेत अन्य राज्यों में गेहू की MSP पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। मार्च एवं अप्रेल महीने की शुरुआत के साथ अलग अलग राज्यों में गेहू के MSP दर पर खरीद का कार्य शुरू होने वाला है। और इस बार गेहू उत्पादन भी काफी अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

कैसे करवाए MP के किसान गेहू MSP पंजीकरण 

मध्य प्रदेश राज्य में https://mpeuparjan.nic.in के जरिये ऑनलाइन गेहू के लिए MSP पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। किसान किसी भी जन सेवा केंद्र की मदद से इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। राज्य सरकार ने अलग अलग जिलों के हिसाब से पंजीकरण केन्द्रो की सुविधा दी हुई है। ताकि किसान आसानी से गेहू की फसल को MSP दर पर बेचने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। गेहू की फसल पंजीकरण के लिए किसानो को आधार कार्ड, सम्रग आईडी, बैंक पासबुक एवं अन्य जमीं सम्बंधित जानकारी एवं दस्तावेजों की जरुरत होने वाली है। 

राजस्थान के किसानो के लिए MSP पंजीकरण 

राज्य में किसान साल 2025 से 2026 के लिए गेहू के लिए MSP पंजीकरण की प्रक्रिया किसी भी CSC एवं जन सेवा केन्द्रो एवं सरकार द्वारा अधिकृत केन्द्रो की मदद से ऑनलाइन पूर्ण करवा सकते है। राजस्थान राज्य में https://mspproc.rajasthan.gov.in के जरिये MSP पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी ले सकते है। राजस्थान राज्य में गेहू के लिए खरीद की प्रक्रिया 30 जून 2025 तक जारी रहने वाली है। 

हरियाणा राज्य के किसान कहा से करे पंजीकरण 

राज्य के किसान किसी भी CSC केंद्र की मदद से आसानी से गेहू के लिए MSP पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। जिन किसानो को अपनी फसल MSP दर पर बेचनी है वो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के जरिये ऑनलाइन MSP पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकते है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now