home page

आज क्या है कपास के भाव, जाने देशभर की मंडियों के सटीक भाव

खरगोन मंडी कपास भाव 6815 रु प्रति क्विंटल, जोबा मंडी कपास भाव 6900 रु , झाबुआ मंडी कपास भाव 8300 रु , सूरतगढ़ मंडी कपास भाव 7195 रु , रतलाम सैलाना मंडी कपास भाव (unginned) 10100 रु , सेंधा मंडी में कपास भाव 7500 रु का औसत रहा है। 
 | 
kapas mandi bhav

कपास की फसल को लेकर किसानो को इस बार मायूसी ही हाथ लगी है। क्योकि इस बार कपास के भाव में उतनी तेजी देखने को नहीं मिली है। जितना किसानो ने उम्मीद लगा कर रखी थी। देशभर में कपास मंडियों में भाव 5500 से 6500 रु के बिच में ही घूम रहा है। कुछ समय के लिए भाव 7 हजार के लेवल तक भी गया है। लेकिन ख़ास तेजी इस बार नहीं आई है। कुछ सालो पहले कपास के भाव अच्छे थे लेकिन बीते 1 साल से कपास की कीमत में बढ़ोतरी नजर नहीं आई है। कपास के भाव अच्छे न मिलने के कारण कपास बुआई का रकबा भी कम हुआ है। लेकिन सीजन 2024 से 2025 के दौरान कपास के आयात में तेजी आई है। इसका सबसे बड़ा कारण मौसमी कारणों के चलते कपास उत्पादन पर असर एवं वैश्विक कीमतों में कटौती होना माना जा रहा है। फ़िलहाल कपास मंडियों में कपास भाव क्या कुछ चल रहे है इसकी जानकारी लेते है। 

देशभर की प्रमुख मंडियों में कपास भाव 

फ़िलहाल कपास मंडियों में कपास का औसत भाव 6 से 7 हजार रु के बीच बना हुआ है। अलीराजपुर मंडी में कपास मध्यम फाइबर का रेट 6910 रु प्रति क्विंटल बना हुआ है।  जबकि अलीराजपुर मंडी में unginned कपास का भाव 6800 रु प्रति क्विंटल बना हुआ है। अमरेली मंडी में कपास 7150 रु बिक रही है। जबकि अंजद मंडी में कपास भाव 7102 रु प्रति क्विंटल का रहा है। कपास H4 का भाव बड़वानी अंजद मंडी में 6750 रु का रहा है। बाबरा मंडी में कपास भाव 7205 रु का रहा है। जबकि बड़वाह मंडी में कपास unginned का रेट 6750 रु का रहा है। धार बदनावर मंडी में कपास unginned का रेट 6943 रु प्रति क्विंटल पर रहा है। भेसान मंडी में कपास 7030 रु बिक रही है। वही पर चोटिला मंडी में कपास शंकर 6 बी का रेट 6950 रु का रहा है। धामनोद मंडी में कपास आज 6900 रु बिक रही है। धोराजी मंडी में कपास HD unginned का भाव 7055 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। 

विसदार मंडी में कपास भाव आज 6475 रु प्रति क्विंटल का रहा है। मेहसाणा की उन्नावा मंडी में कपास का भाव 7225 रु औसत रहा है । झाबुआ की थांदला मंडी में कपास unginned भाव 8500 रु का औसत रहा है। गंगानगर के सूरतगढ़ मंडी में कपास देशी का मॉडल भाव आज 7545 रु प्रति क्विंटल का रहा है। जबकि कपास अमरीकन का भाव आज सूरतगढ़ मंडी में 7195 रु रहा है। बड़वानी सेंधवा मंडी में कपास Unginned का भाव 7500 औसत रहा है। रतलाम की सैलाना मंडी में आज कपास Unginned कपास भाव 10100 रु का रहा है। 

खरगोन मंडी में आज unginned कपास का भाव 6815 औसत रहा है। वही पर आज खंडवा मंडी में कपास Unginned 6850 रु के औसत भाव पर बिक रही है।  झाबुआ मंडी में unginned कपास का भाव 8300 रु औसत रहा है। जोबट मंडी में मध्यम फाइबर कपास का भाव 6900 रु एवं Unginned कपास का भाव 6800 रु का औसत रहा है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now