PM Modi Post-Budget Webinar: खेती से खुलेगा अमीरी का रास्ता! नारियल, काजू और चंदन की खेती पर पीएम मोदी का बड़ा मास्टरप्लान
खेती अब सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि मोटी कमाई का जरिया बनेगी! पीएम मोदी ने काजू, नारियल और चंदन जैसी कीमती फसलों से किसानों की किस्मत बदलने का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। 'भारत विस्तार' AI तकनीक और महिलाओं के लिए SHE-Marts कैसे बदलेंगे ग्रामीण भारत की तस्वीर? जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
नई दिल्ली: भारतीय कृषि अब पारंपरिक खेती के घेरे से बाहर निकलकर प्रॉफिट मेकिंग बिजनेस (Profit-making business) बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि और ग्रामीण परिवर्तन (Agriculture and Rural Transformation) विषय पर एक विशेष पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे।
यह संबोधन सिर्फ एक औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि 2026-27 के बजट में खेती को आधुनिक बनाने के लिए किए गए ₹1,62,671 करोड़ के भारी-भरकम निवेश को जमीन पर उतारने का रोडमैप (Roadmap) होगा।
खेतों में उगेगा ‘सोना’: हाई-वैल्यू फसलों पर जोर
इस बार सरकार का विजन बहुत स्पष्ट है की किसानों की आय केवल गेहूं-धान से नहीं बल्कि दुनिया भर में डिमांड वाली कीमती फसलों से बढ़ेगी। वेबिनार के दौरान पीएम मोदी काजू, नारियल, चंदन (Sandalwood), अगरवुड और अखरोट जैसी हाई-वैल्यू फसलों की क्षमता को अनलॉक (Unlock) करने पर चर्चा करेंगे।
विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में नारियल और पहाड़ी इलाकों में पाइन नट्स की खेती को बढ़ावा देकर भारत को वैश्विक एक्सपोर्ट हब (Export Hub) बनाने की तैयारी है।
Read This: इटली ने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ खोला मोर्चा, ईरान पर हमले को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
खेती में AI का तड़का: भारत विस्तार (Bharat Vistaar)
आने वाले समय में किसान केवल पसीने से नहीं बल्कि डेटा (Data) से भी फैसले लेगा। सरकार भारत विस्तार नाम का एक AI-पावर्ड डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है।
यह तकनीक किसानों को मौसम, मिट्टी की सेहत और बाजार की कीमतों का सटीक अनुमान देगी जिससे जोखिम कम और मुनाफा (Profitability) ज्यादा होगा।
नारियल और काजू बनेगा ग्लोबल ब्रांड
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में साफ कर दिया है कि भारत 2030 तक काजू और कोको (Cocoa) उत्पादन में आत्मनिर्भर (Self-reliant) बनने के साथ-साथ इन्हें प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा।
लगभग 3 करोड़ लोग, जिनमें 1 करोड़ सीधे किसान हैं, नारियल की खेती पर निर्भर हैं।
पुरानी हो चुकी फसलों को नई किस्मों से बदलकर उत्पादकता (Productivity) बढ़ाने के लिए एक समर्पित नारियल प्रोत्साहन योजना की रूपरेखा इस वेबिनार का मुख्य आकर्षण होगी।
आधी आबादी को उद्यमी बनाने की पहल
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार SHE-Marts (Self-help Entrepreneurs-Marketing Avenues for Rural Transformation) का विस्तार कर रही है।
इसके जरिए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को सीधा बाजार (Market Access) मिलेगा जिससे बिचौलियों का अंत होगा।



