पान की उन्नत खेती कैसे करे ? जानिए इसकी उन्नतशील किस्मो की सम्पूर्ण जानकारी
Aug 6, 2023, 16:26 IST
|
Progressive Varieties Of Betel : आपको बता दे की भारत में कई फसलों की खेती की जाती है। जिसमे से पान की खेती भी मुख्य रूप से की जाती है। भारत में पान को लोग खाते भी है इसके अलावा पान के पत्तो को उपयोग पूजा - पाठ, त्योहारों आदि में भी किया जाता है ,भारत में पान की मांग अधिक पाई जाती है। भारत में पान की खेती अलग - अलग तरीको से की जाती है। पान की खेती बेल के रूप में की जाती है ,जिससे इनकी पैदावार भी अधिक होती है। पान खाने से जब उसकी लार निकलती है तो वह पाचन शक्ति को मजबूत करती है ,जिसे शरीर भी एकदम स्वस्थ बना रहता है। भारत में पान की खेती मुख्य रूप से अनेक राज्यों में की जाती है। जो इस प्रकार है- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम,पश्चिम बंगाल ,उड़ीसा ,दिल्ली ,तमिलनाडु, बिहार ,राजस्थान, गुजरात , आन्ध्रप्रदेश , कर्नाटक और असम में पान की खेती मुख्य रूप से की जाती है। पान को पौधा पाइपरेसी कुल का होता है ,जिसको नगदी फसलों में महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसकी खेती से हमारे देश में 7 - 8 सौ करोड़ की आमदनी होती है व्यापारिक रूप से इनके पत्तो को इस्तेमाल धूम्रपान की चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप भी इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमाना चाहते है ,तो हम आपको इसकी खेती कैसे की जाती है ,इसकी खेती के लिए आवशयक जलवायु ,मिट्टी ,तापमान और पैदावार और इसकी उन्नत किस्मो की जानकरी बतायेगे।
पान की खेती के लिए आवश्यक जलवायु
आपको बता दे की इसकी खेत के लिए अधिक ठंडे और गर्म प्रदेश उपयुक्त नहीं होते है। इसके पौधे अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान को सहन कर सकते है बारिश के मौसम में इसके पौधे अच्छे से विकास करते है। इसके अलावा ठंडी और अधिक गर्म हवा इसकी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। पान की खेती आद्रऔर नम जलवायु में की जाती है।पान की खेत के लिए आवश्यक मिट्टी
पान की खेत के लिए उपजाऊ मिट्टी का होना आवश्यक है ,वैसे तो इसकी खेती किसी भी उपजाऊ मिट्टी में की जा सकती है। इसकी खेती में खेत में जलभराव की स्थिति न होने दे क्योकि जिससे पौधे की की जड़ो को नुकसान हो सकता है। इसकी अच्छी पैदावार के लिए भूमि का PH मान 6 से 7 के मध्य को होना चाहिए।पान की खेती के लिए सिचाई की आवश्यकता
पान की खेती के लिए अधिक सिचाई की आवश्यकता होती है। इसकी खेती में गर्मियों में 2 से 3 दिन के अंतराल पर की जाती है ,और सर्दियों में इसकी खेती 15 से 20 दिनों के अंतराल पर की जाती है ,इसके साथ ही बारिश के मौसम में इसकी फसल में सिचाई आवश्यकता होने पर करनी चाहिए।खरपतवार नियंत्रण
आपको बता दे की पान की फसल में अधिक खरपतवार को नियंत्रण करना आवश्यक है ,इसलिए इनके पौधे को अच्छे विकास के लिए खरपतवार प्राकृतिक तरिके से करना चाहिए ,उसके लिए खेत में निराई - गुड़ाई करनी चाहिए। पान की खेती के लिए खरपतवार को हाथ से निकलना अच्छा होता है।कैसे करे पान की बुआई
- आपको बता दे की सबसे पहले पान की खेत के लिए खेत को अच्छे से तैयार करना चाहिए।
- उसके बाद खेत में गोबर की खाद डाले ,और उसको खेत की मिट्टी में अच्छे मिला देना चाहिए
- पान की खेती ठंडे और छायादार स्थान पर की जानी चाहिए ,ताकि अच्छी पैदावार हो सके।
- उसके बाद खेत में पानी से पलेव करे ,फिर कुछ मिट्टी जब सूखने लगे तब खेत में गहरी जुताई करे ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाये।
- पान की रोपाई के लिए पहले बेल को नर्सरी में कलम द्वारा तैयार किया जाता है।
- उसके बाद खेत में बेलो को ऐसे लगाए जिससे बेलो के मध्य 15 cm की दूर रह सके।
- इसके साथ ही भूमि पर इनकी बेलो को 4 से 6 cm की गहराई में लगाना चाहिए।
- उसके बाद खेत में 2 मीटर छोटी क्यारिया बना ले और फिर उसमे पान की बेल को लगाना चाहिए।
- बेल की रोपाई के तुरंत बाद पानी देना चाहिए।
- आपको बता दे की बेल को शाम के समय लगाना उचित माना जाता है।
- पान की बेल की रोपाई जनवरी ,मार्च और जून के महीने में की जाती है ,क्योकि यह समय इसकी फसल की लिए उपयुक्त माना जाता है।