सरसो मंडियों में आवक कम, जाने आज सरसो मंडियों में कितनी तेजी मंदी
सरसो की नई फसल फरवरी मार्च के महीने तक मंडियों में आने वाली है। फ़िलहाल मंडियों में सरसो की आवक धीरे धीरे कम हो रही है। देश में बहुत से किसान ऐसे है जिन्होंने अच्छे भाव के लिए सरसो का स्टॉक किया हुआ है। लेकिन सरसो के भाव उम्मीद से काफी कम मिल रहे है। ऐसे में मंडियों में आवक धीरे धीरे कम हो रही है। इस साल सरकार ने सरसो सहित अन्य कई फसलों के MSP रेट में इजाफा किया है। जिससे रबी की फसलों में बुआई का रखबा बढ़ा है। इस बार सरसो के उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। लेकिन मंडियों में रेट किसानो की उम्मीद को तोड़ रहे है। सरसो के भाव पहले के मुकाबले इस सीजन काफी कम रहे है। फ़िलहाल मंडियों में सरसो भाव क्या कुछ चल रहे है इसकी जानकारी लेते है।
देश की प्रमुख मंडियों में सरसो भाव
सरसो के भाव इस सीजन 5 से 6 हजार रु प्रति क्विंटल के बीच ही घूम रहे है। कोई खास तेजी या मंदी नजर नहीं आ रही है। किसानो को उनकी उम्मीद के मुताबिक सरसो के भाव इस सीजन नहीं मिले है। विदेशो से लगातार हो रहे खाद्य आयल का प्रभाव भी बाजारों में देखने को मिल रहा है। जिससे सरसो आयल की मांग कम नजर आ रही है। विदेशो से आयातित खाद्य आयल सरसो आयल की तुलना में सस्ता होने के कारण एवं आपूर्ति अधिक होने के चलते सरसो आयल की मांग कम है जिससे सरसो के भाव में ख़ास तेजी नहीं है।
आज फैज़ाबाद मंडी में सरसो 5550 रु के औसत भाव पर बिक रही है। इंडस बाकुड़ा मंडी में सरसो का भाव 5650 रु प्रति क्विंटल का रहा है। वही पर आज मुर्शिदाबाद में जयगंजी मंडी में सरसो येलो ब्लैक का भाव प्रति क्विंटल 5750 रु का बना हुआ है। कंडी मुर्शिदाबाद मंडी में सरसो भाव 5750 रु औसत रहा है। कोटा मंडी में सरसो 5600 रु एवं लालसोट दौसा मंडी में सरसो 5830 रु प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। आज मिर्ज़ापुर मंडी में सरसो 6000 रु एवं राजकोट मंडी में सरसो का औसत भाव 5450 रु प्रति किवंटल पर रहा है।
अररिया की अछल्दा मंडी में सरसो भाव 5620 रु से 5820 रु प्रति क्विंटल के बीच रहा है। , आसनसोल मंडी में सरसो 5865 रु से 6200 रु के बीच बिक रही है। अररिया मंडी में सरसो का भाव 5600 रु से 5670 रु के बीच में रहा है। राजस्थान के अलवर बहरोड़ मंडी में सरसो भाव 5700 रु से 6200 के बीच में रहा है। बांदीकुई मंडी में सरसो का औसत भाव 5905 रु का रहा है। बरन मंडी में सरसो 5350 रु से 6200 रु के बीच बिक रही है।