home page

बदल चुके है सरसो के भाव, जाने देश की प्रमुख मंडियो में सरसो के सटीक भाव

बूंदी देइ मंडी में सरसो 5860 रु प्रति किवंटल के भाव पर बिकी है। टोंक की दुनि मंडी में सरसो 5575 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। जबकि धानेरा मंडी में सरसो 5620 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। गजसिंघपुर मंडी में सरसो भाव 5669 रु एवं फतेहपुर मंडी में सरसो 5900 रु के औसत भाव पर बिकी है। 
 | 
mustard rate
Sarso Bhav : देश के प्रमुख मंडियों में सरसो के भाव में बदलाव जारी है, लिवाली के दवाब के बाद सरसो आयल की कीमतों में कटौती दर्ज किये जाने के बाद सरसो के भावो में कमी देखने को मिली है। शुक्रवार के दिन भी सरसो की आवक काफी अच्छी मंडियों में देखने को मिली है। मध्य प्रदेश की मंडियों में में शुक्रवार के दिन सरसो की आवक लगभग 358.18 टन रही है। जबकि पश्चिमी बंगाल में सरसो की आवक मंडियों में 87.83 टन रही है। फ़िलहाल नई सरसो के आने में एक से दो महीने का समय बाकी है। ऐसे में जो पिछले वर्ष की सरसो है वो मार्किट में आ रही है। बहुत से किसान ऐसे है जिन्होंने अच्छे भाव का काफी इंतजार किया है लेकिन भाव न बढ़ने के कारण अब वो सरसो को मार्किट में ला रहे है जिससे आवक ठीक ठाक हो रही है। फ़िलहाल सरसो के भाव में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। चलिए जानते है देश की मंडियों में सरसो के भाव एवं आवक क्या रही है ... 

राज्यवार सरसो की आवक 

देश की प्रमुख मंडियों में शुक्रवार के दिन कुल आवक लगभग 1550.64 टन की रही है इसमें गुजरात में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मंडियों में सरसो की आवक 81.33 टन की रही है जबकि कर्नाटक की मंडियों में सरसो की आवक 4 टन , मध्य प्रदेश राज्य में सरसो की आवक मंडियों में करीब 358 टन रही थी। राजस्थान की मंडियों में सरसो की आवक 353.40 टन के करीब रही है। उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसो की आवक शुक्रवार के दिन करीब 665.90 टन रही है। जबकि उससे पहले सरसो की आवक 2 जनवरी को छतीशगढ, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, मध्य प्रदेश में 2,378.74 टन के करीब रही है। 

देश के प्रमुख मंडियों में सरसो के भाव 

सरसो के भाव फ़िलहाल नार्मल स्तर पर पहले की तरह चल रहे है मामूली कटौती दर्ज हुई है। फ़िलहाल औरैया की अछल्दा मंडी में सरसो का औसत भाव 5760 रु प्रति क्विंटल दर्ज हुआ है। (यहाँ केवल मॉडल भाव की जानकारी दी गई है) वही पर आगरा की अछनेरा मंडी में सरसो के भाव 6010 रु , अलीगढ मंडी में सरसो ब्लैक का भाव 6010 रु प्रति क्विंटल का दर्ज हुआ है। जबकि प्रयागराज की अलाहाबाद मंडी में सरसो का भाव 5900 रु प्रति क्विंटल की दर से भाव रहा है। अकबरपुर मंडी अम्बेडकरनगर में सरसो का भाव 5560 रु प्रति क्विंटल, अशोनगर मंडी में सरसो भाव 5750 रु प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। 

सीहोर के आष्टा मंडी में सरसो के भाव 5940 रु प्रति क्विंटल दर्ज हुआ है , बरन की अटरू मंडी में सरसो भाव 5921 रु प्रति क्विंटल, औरैया मंडी में लोही ब्लैक सरसो का भाव 5700 रु प्रति क्विंटल दर्ज हुआ है। जबकि बंगलौर मंडी में सरसो का भाव 7150 रु , उन्नावो की बांगरमऊ मंडी में सरसो का भाव 5950 रु प्रति क्विंटल की दर से दर्ज हुआ है। बांकुड़ा सदर मंडी में सरसो का भाव 5650 रु प्रति क्विंटल , बरन मंडी में सरसो 5730 रु प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी है। बरस्या मंडी में सरसो के भाव 5460 रु , जयपुर की बस्सी मंडी में सरसो भाव 5572 रु प्रति क्विंटल की दर से रहे है। 

बैतूल मंडी में सरसो का औसत भाव 4500 रु एवं बरेली मंडी में सरसो का औसत भाव 6025 रु प्रति क्विंटल की दर से रहा है। इटावा की भरथना मंडी में सरसो भाव 5790 रु प्रति क्विंटल की दर से रहा है। वही पर सागर की बीना मंडी में सरसो भाव 5472 रु एवं भिंड मंडी में सरसो का भाव 5895 रु का औसत रहा है। मंडला की बिछिया मंडी में सरसो का भाव 5200 रु प्रति क्विंटल का रहा है। बूंदी मंडी में सरसो 5601 रु एवं चंदौली मंडी में सरसो का भाव 6010 रु प्रति क्विंटल का रहा है। दमोह मंडी में सरसो का भाव 3755 रु का रहा है। बूंदी के देइ मंडी में सरसो 5860 रु प्रति किवंटल के भाव पर बिकी है। टोंक की दुनि मंडी में सरसो 5575 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। जबकि धानेरा मंडी में सरसो 5620 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। गजसिंघपुर मंडी में सरसो भाव 5669 रु एवं फतेहपुर मंडी में सरसो 5900 रु के औसत भाव पर बिकी है। 

हाथरस मंडी में सरसो का औसत भाव 5990 रु प्रति क्विंटल का रहा है , जबकि हरदोई मंडी में सरसो 5965 रु एवं हरदा मंडी में सरसो का भाव 3451 रु का रहा है। झालावाड़ की लकलेरा मंडी में सरसो भाव 5300 रु प्रति क्विंटल का रहा है। कैलारस मंडी में सरसो 5960 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। खुर्जा मंडी में सरसो का भाव 6040 रु एवं कोटा मंडी में सरसो 5600 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। लालसोट मंडी दौसा में सरसो का भाव 6135 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। लखनऊ मंडी में सरसो भाव 5970 रु , ललितपुर मंडी में सरसो का भाव 5550 रु प्रति क्विंटल रहा है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now