home page

2025 - 2026 में सरसो के लिए MSP रेट, 28 मार्च से होगी सरसो की खरीद

 | 
mustard rate
देश के अलग अलग राज्यों में मार्च महीने से सरसो की कटाई एवं सरसो मंडियों में आनी शुरू हो जाएगी। वही पर सरकार ने भी साल 2025 से 2026 के लिए सरसो का MSP रेट घोषित कर दिया है। हरियाणा राज्य सरकार ने सरसो का MSP रेट 2025 - 2026 के लिए  5950 रु घोषित किया है। और 28 मार्च से राज्य में किसानो से MSP दर पर सरसो फसल की खरीद का काम शुरू होने वाला है। ऐसे में पंजीकरण की पक्रिया हरियाणा के मेरी फसल मेरा ब्यौरा के जरिये किया जा सकता है । 
साल 2024 - 2025 के लिए सरसो का MSP मूल्य 5650 रु तय है। वही  2025 से 2026 के लिए सरसों का अधिकतम समर्थन मूल्य (MSP) 5950 रु तय हुआ है और साथ में MSP दर पर राज्य के किसानो से सरसो, चने एवं मसूर, सूरजमुखी समेत अन्य फसलों की खरीद की तिथि भी जारी कर दी है। देश के अलग अलग हिस्सों में फरवरी माह के खत्म होते होते ही सरसो की कटाई का कार्य शुरू हो जायेगा। मार्च महीने में नई सरसो मंडियों में आने लगेगी। जिसके लिए तैयारी हो रही है। हरियाणा राज्य सरकार भी किसानो को सरसो एवं अन्य फसलों की MSP दर पर खरीद के लिए पूर्ण तैयारी कर चुकी है। 

सरसो एवं अन्य फसलों के MSP मूल्य एवं खरीद तिथि 

2024 से 2025 के लिए गेहू का MSP रेट 2275 रु , सरसो के लिए 5650 रु , सूरजमुखी के लिए 5800 रु तय किया गया है। हरियाणा राज्य रबी मार्कटिंग विपणन बोर्ड की तरफ से साल 2025 से 2026 के लिए सरसो के लिए MSP दर 5950 रु रखी गई है। जबकि सूरजमुखी के लिए प्रदेश में MSP रेट 7280 रु एवं समर मुंग के लिए 8682 रु रखा गया है। वही पर चने के लिए MSP रेट 5650 रु तय किया गया है। जिसके आधार पर किसानो से खरीद का कार्य किया जाना है। मसूर के लिए MSP रेट 6700 रु प्रति क्विंटल की दर से तय हुआ है। हरियाणा सरसो की खरीद MSP दर पर 28 मार्च से शुरू होगी। जिसके लिए पूर्ण तैयारी हो रही है। वही पर 20 मार्च से प्रदेश में मसूर, समर मुंग की खरीद 15 मई से शुरू की जाएगी। सूरजमुखी की खरीद का काम 1 जून से प्रदेश के अलग अलग सरकारी खरीद केन्द्रो पर होगा। 

MSP rate

खरीद कार्य एवं भण्डारण के लिए उचित प्रबंध 

हरियाणा राज्य में किसानो की सुविधा एवं फसल खरीद के लिए सभी पुख्ता प्रबंध हो रहे है। समय पर किसानो को फसल भुगतान, फसल भण्डारण, खरीद केन्द्रो की सूचि तैयार करने एवं बारदाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। हरियाणा में मार्च महीने के आसपास फसलों की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। जिसमे किसानो की नई सरसो एवं अन्य फसलों की आवक धीरे धीरे मंडियों में शुरू होने वाली है । फ़िलहाल मंडियों में किसानो को सरसो के रेट 5 हजार से 5500 रु के बीच में ही मिल रहे है। इस बार सरसो के मूल्य अच्छे मिलने की उम्मीद है। 

हरियाणा के किसान कैसे करे MSP पंजीकरण 

राज्य के किसानो के लिए सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के लिए MSP पंजीकरण की सुविधा दी जाती है। जिन किसानो को अपनी फसल MSP दर पर बेचनी है वो लोग इस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। इसके लिए आधार कार्ड, आधार कार्ड से जुड़े फोन नंबर, जमीं के कागजात एवं फसल सम्बंधित जानकारी देनी होगी। इसके साथ अन्य दस्तावेज जैसे की राशन कार्ड एवं फोटो आदि साथ लेकर जा सकते है। बैंक पासबुक जरूर लेकर जाए। 

इस बार हरियाणा राज्य सरकार ने आढ़तियो को भी बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने आढ़तियों को बड़ी राहत देते हुए रबी खरीद सीजन 2024-25 में नमी के कारण तोल में हुई कमी के नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें प्रतिपूर्ति राशि देने को मंजूरी दे दी है. 3,09,95,541 रु इसमें खर्च होंगे। जिसको सरकार की तरफ से वहन किया जायेगा। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now